विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने बढ़ाया स्टाइपेंड; पांच साल में दूसरी बार बढ़ा पैसा

Updated: Tue, 25 Aug 2026 06:31 PM (IST)

उत्तर प्रदेश सरकार ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों, संस्थानों और चिकित्सा विश्वविद्यालयों में इंटर्नशिप करने वाले एमबीबीएस व बीडीएस छात्रों का ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड 12 हजार से 25 हजार हुआ।

  2. उत्तर प्रदेश सरकार ने कैबिनेट में प्रस्ताव को मंजूरी दी।

  3. 20 हजार से अधिक इंटर्न डॉक्टरों को मिलेगा लाभ।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने राजकीय मेडिकल कालेजों, संस्थानों और चिकित्सा विश्वविद्यालयों में रोटेटिंग इंटर्नशिप करने वाले एमबीबीएस व बीडीएस छात्रों का स्टाइपेंड 12 हजार से बढ़ाकर 25 हजार प्रतिमाह कर दिया है। मंगलवार को कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।

कैबिनेट के इस फैसले से राज्य के मेडिकल कालेजों, अस्पतालों में तकरीबन 20 हजार से अधिक इंटर्न डाक्टरों को लाभ होगा। इंटर्नशिप के दौरान ये छात्र अस्पतालों में मरीजों की देखभाल, आपातकालीन सेवाओं, ओपीडी, वार्ड और रात्रिकालीन ड्यूटी में शामिल रहते हैं।

पहले कितना मिलता था स्टाइपेंड 

इंटर्न डाक्टरों को पहले 7,500 स्टाइपेंड मिलता था। वर्ष 2021 में योगी सरकार ने इसे 7,500 से बढ़ाकर 12 हजार प्रतिमाह किय था। अब इसे 25 हजार प्रतिमाह कर दिया गया है। इससे इंटर्न डाक्टरों को हर महीने 13,000 अतिरिक्त मिलेंगे। यह मौजूदा स्टाइपेंड की तुलना में 108 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि है।

यह भी पढ़ें- यूपी के 51 स्कूलों की बदलेगी सूरत, कायाकल्प के लिए 6.70 करोड़ मंजूर; चमकेंगे 23 जिलों के विद्यालय

चिकित्सा शिक्षा की महानिदेशक नेहा शर्मा का कहना है कि इंटर्न डाक्टर स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ होते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में मरीजों को संभालने में इंटर्न डाक्टरो की सबसे अधिक भूमिका होती है। महंगाई को देखते हुए कैबिनेट ने इटंर्नशिप बढ़ाने का फैसला किया है।

स्टाइपेंड में बदलाव

  • 2021: 7,500 से 12,000
  • 2026: 12,000 से 25,000