Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में कम एडमिशन पर छह ITI में बदले कोर्स, पुराने पाठ्यक्रम बंद कर नए चलाने की प्रक्रिया शुरू

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 10:36 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में छात्रों की घटती रुचि के कारण छह पीपीपी मॉडल आईटीआई में पुराने कोर्स बंद कर नए पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। व्यावसायिक शिक्षा विभाग ...और पढ़ें

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।


    HighLights

    1. छात्रों की घटती रुचि के कारण छह आईटीआई में कोर्स बदले।

    2. पुराने पाठ्यक्रम बंद कर नए कौशल विकास कोर्स शुरू किए जाएंगे।

    3. सोलर टेक्नीशियन, फैशन डिजाइन जैसे नए कोर्स शामिल होंगे।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। छात्रों की घटती रुचि के चलते अहब आइटीआइ में चलने वाले कोर्सों को बंद कर नये पाठ्यक्रम शुरू चलाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश में सार्वजनिक-निजी सहभागिता (पीपीपी) माडल पर चलाए जा रहे छह आइटीआइ में ऐसे कोर्सों को बदला जाएगा।

    व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग की ओर से नए कोर्स शुरू करने की स्वीकृति दे दी गई है। हटाए जा रहे पाठ्यक्रमों में प्रवेश बहुत कम होने के कारण यह निर्णय लिया गया है।

    आदेश के अनुसार रायबरेली के सरेनी और उन्नाव के बांगरमऊ में पीपीपी माडल पर चल रहीं आइटीआइ में लैब असिस्टेंट की जगह सोलर टेक्नीशियन का पाठ्यक्रम चलेगा।

    हरदोई के शाहाबाद में डेस्कटाप पब्लिशिंग आपरेटर की जगह सोलर इलेक्ट्रिशियन, बांदा के पैलानी में लैब असिस्टेंट की जगह फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलाजी व डेस्कटाप पब्लिशिंग आपरेटर की जगह सोलर इलेक्ट्रिशियन, कुशीनगर के कसया में सिविल इंजीनियरिंग असिस्टेंट की जगह फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलाजी और एटा के मरहरा में फायर टेक्नोलाजी एंड इंडस्ट्रियल सेफ्टी मैनेजमेंट कोर्स चलाया जाएगा।