Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी के ITI और कौशल विकास केंद्रों में लगाए जाएंगे 2.53 लाख पौधे, योगी सरकार ने की तैयारी

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 11:02 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 12 जुलाई को व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग प्रदेशभर के आईटीआई और कौशल विकास केंद्रों में 2.53 लाख पौध ...और पढ़ें

    12 को आइटीआइ और कौशल केंद्रों में लगेंगे 2.53 लाख पौधे

    12 को आइटीआइ और कौशल केंद्रों में लगेंगे 2.53 लाख पौधे

    HighLights

    1. 12 जुलाई को व्यावसायिक शिक्षा विभाग 2.53 लाख पौधे लगाएगा।

    2. आईटीआई और कौशल विकास केंद्रों में होगा पौधारोपण अभियान।

    3. 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत प्रशिक्षु लगाएंगे पौधे।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 12 जुलाई को होने वाले पौधारोपण अभियान में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग प्रदेशभर के सरकारी और निजी आइटीआइ व कौशल विकास केंद्रों में 2.53 लाख पौधे लगाएगा।

    व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास व उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हर प्रशिक्षु एक पौधा लगाएगा और उसके संरक्षण का संकल्प भी लेगा।

    संस्थानों की खाली जमीन, परिसरों और बाउंड्री पर फलदार, छायादार व औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। जहां बाउंड्री नहीं है, वहां हरित बाउंड्री विकसित की जाएगी। अभियान में जनप्रतिनिधि, प्रशिक्षु और स्थानीय नागरिक भी भाग लेंगे।

    सभी जिला समन्वयकों, प्रधानाचार्यों और निजी आईटीआई संचालकों को दो दिन पहले वन विभाग से पौधे लेकर 12 जुलाई को अभियान को उत्सव की तरह आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें- कोविड-19 में कार्यरत रहे स्वास्थ्य कर्मी होंगे समायोजित, योगी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा