Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी के सभी 75 ज‍िलों में लोक अदालत की तारीख तय, मुख्य सचिव ने डीएम और कमिश्नर के साथ की तैयारियों की समीक्षा

    Updated: Fri, 08 May 2026 02:07 PM (IST)

    मुख्य सचिव एसपी गोयल ने 9 मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलों में प्री-लिटिगेशन और बैंक रिकवरी मामलों क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. 9 मई को सभी जिलों में राष्ट्रीय लोक अदालत।

    2. प्री-लिटिगेशन, बैंक रिकवरी मामलों पर विशेष जोर।

    3. जनभागीदारी बढ़ाने को जागरूकता अभियान चलाएं।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने गुरुवार को जिलाधिकारियों व मंडलायुक्तों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग में कहा कि नौ मई को सभी जिलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके सफल संचालन के लिए लोक अदालत में भाग लेने वाले सभी विभाग सकारात्मक प्रयास करें।

    इसमें अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन मामलों की पहचान कर उनका निस्तारण कराया जाए। प्रत्येक विभाग से एक नोडल अधिकारी नामित किया जाए तथा सभी बैंक संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित कर बैंक रिकवरी से जुड़े मामलों के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाए।

    मुख्य सचिव ने कहा कि तहसील प्रशासन की मदद से जागरूकता अभियान चलाया जाए, जिससे आम जनता की भागीदारी बढ़ाई जा सके। डिजिटल प्लेटफार्म व आधुनिक तकनीक का उपयोग कर आमजन को इसके लाभों से अवगत कराया जाए। प्रचार-प्रसार के लिए आशा बहुओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया जाए।

    पक्षकारों को समय पर नोटिस और समन की तामील सुनिश्चित की जाए। बैंक वसूली मामले के नोटिस तामील कराने में चौकीदारों की सहायता ली जाए। आयोजन से पूर्व, बार एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक की जाए। 21 दिसंबर, 2021 से पहले के सभी मोटर वाहन अधिनियम चालानों के निपटारे के लिए जिला न्यायालयों में प्रस्तुत किया जाए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- यूपी बना देश का 'जॉब हब', वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता प्रदेश; 9 वर्षों में रोजगार और निवेश का बना नया रिकॉर्ड