विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Lok Sabha Result 2024: चूक कहां हो गई… लखनऊ से दिल्ली तक टेंशन में भाजपा, केंद्रीय नेतृत्व लेगा रिपोर्ट

Published: Fri, 19 Jul 2024 03:18 AM (IST)

लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन को लेकर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक का नेतृत्व चिंतित है। भाजपा के ...और पढ़ें

प्रदेश अध्यक्ष के बाद संगठन महामंत्री से भी रिपोर्ट लेगा केंद्रीय नेतृत्व।
प्रदेश अध्यक्ष के बाद संगठन महामंत्री से भी रिपोर्ट लेगा केंद्रीय नेतृत्व।

HighLights

  1. भाजपा ने लोस चुनाव में खराब प्रदर्शन की समीक्षा शुरू की
  2. संगठन की मजबूती के लिए अभियानों पर भी होगी चर्चा

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव के परिणाम की समीक्षा शुरू कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी से रिपोर्ट लेने के बाद महामंत्री (संगठन) धर्मपाल से भी खराब प्रदर्शन के कारणों के बारे में केंद्रीय नेतृत्व जानकारी लेगा। साथ ही संगठन की मजबूती के लिए चलाए जाने वाले अभियानों पर भी चर्चा की जाएगी।

लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन को लेकर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक का नेतृत्व चिंतित है। यही वजह है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी को दिल्ली बुलाकर चुनाव के खराब परिणामों पर चर्चा की थी। 

प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी की तरफ से चुनाव के बाद तैयार की गई रिपोर्ट भी सौंपी है। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर प्रदेश के राजनीतिक हालात की जानकारी दी थी।

40 टीमों ने तैयार की रिपोर्ट

लोस चुनाव के परिणाम को लेकर प्रदेश अध्यक्ष के अलावा महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भी पार्टी मुख्यालय सहित कई जिलों में बैठकें करके खराब प्रदर्शन के कारणों को जाना है। साथ ही एसटीएफ की 40 टीमों का गठन कर हर लोस क्षेत्र की रिपोर्ट तैयार करवाई गई है। इसे कंपाइल कर लिया गया है। 

बीते रविवार को लखनऊ में हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ इस रिपोर्ट पर भी चर्चा होनी थी, लेकिन कम समय होने के कारण यह संभव नहीं हो पाया। 

नतीजतन दिल्ली जाने के बाद नड्डा ने संबंधित नेताओं से फीडबैक लेना शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में महामंत्री (संगठन) सहित कुछ अन्य नेताओं को भी दिल्ली बुलाया जाना है। 

लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा को 33 सीटों पर ही जीत मिली है, जबकि 2019 में 62 सीटों पर पार्टी जीती थी। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने अपनी तरफ से केंद्रीय नेतृत्व को सारी जानकारी दे दी है। जल्द ही महामंत्री व अन्य पदाधिकारियों से भी केंद्रीय नेतृत्व फीडबैक लेगा।

यह भी पढ़ें: UP Election 2024: योगी की ‘सुपर-30’ टीम में केशव-ब्रजेश का नाम नहीं, उपचुनाव के लिए इन मंत्रियों की लगाई ड्यूटी

यह भी पढ़ें: UP Election 2024: उपचुनाव में भाजपा की इन सीटों पर पंजा लड़ाएगी कांग्रेस! पार्टी के भीतर खाने तैयारियां तेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।