विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में मेडिकल कॉलेजों के आउटसोर्स कर्मियों के लिए खुशखबरी, दीपावली से पहले मिलेगा मानदेय

Published: Wed, 28 Oct 2026 07:23 AM (IST)

राजकीय मेडिकल कॉलेजों और चिकित्सा संस्थानों के आउटसोर्स कर्मचारियों को दीपावली से पहले मानदेय मिलेगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. आउटसोर्स कर्मचारियों को दीपावली से पहले मानदेय भुगतान।

  2. चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक ने समय पर भुगतान के निर्देश दिए।

  3. प्रधानाचार्य और फर्मों की होगी भुगतान की जिम्मेदारी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राजकीय मेडिकल कॉलेजों और चिकित्सा संस्थानों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को दीपावली से पहले मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशक ने इस संबंध में सभी संबंधित संस्थानों के अधिकारियों को इसके लिए पत्र भेजा है। सेवा प्रदाता फर्मों को आपसी समन्वय से निर्धारित समयावधि में मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करने की हिदायत की गयी है।

पत्र में स्पष्ट किया गया है कि मानदेय भुगतान की प्रक्रिया में किसी भी तरह की विषम परिस्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित प्रधानाचार्य, निदेशक और सेवा प्रदाता फर्म की पूरी जिम्मेदारी होगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग के आधीन तकरीबन पांच हजार से अधिक संविदा कर्मचारी कार्य करते हैं।

यह भी पढ़ें- पक्के घर के बाद अब यूपी के परिवारों को बड़ा तोहफा देने जा रही योगी सरकार, रोजगार को लेकर तैयार किया ये तगड़ा प्लान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।