विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी विधान परिषद चुनाव: 29 नामांकन निरस्त, 159 उम्मीदवार पाए गए वैध; 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग

Published: Thu, 08 Oct 2026 03:11 AM (IST)

विधान परिषद चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच के बाद 159 उम्मीदवार वैध पाए गए हैं, जबकि 29 नामांकन निरस्त ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. विधान परिषद चुनाव में 159 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए।

  2. कुल 188 नामांकन में से 29 जांच के दौरान निरस्त हुए।

  3. 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधान परिषद की स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव में बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 159 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए हैं। कुल 188 नामांकन दाखिल किए गए थे, जिनमें से 29 नामांकन जांच के दौरान निरस्त कर दिए गए। अब प्रत्याशियों को नौ अक्टूबर तक नाम वापस लेने का मौका मिलेगा। इसके बाद चुनाव मैदान में उम्मीदवारों की अंतिम तस्वीर साफ होगी। 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा।

लखनऊ खंड स्नातक क्षेत्र में 22 में से पांच नामांकन निरस्त हुए। आगरा खंड स्नातक क्षेत्र में 20 नामांकन में से सर्वाधिक सात निरस्त हुए हैं। प्रयागराज-झांसी खंड स्नातक क्षेत्र में 19 में से चार नामांकन निरस्त होने के बाद 15 वैध बचे हैं। मेरठ खंड स्नातक क्षेत्र में 10 में से दो नामांकन निरस्त हुए हैं।

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक में 19 नामांकन में से दो, लखनऊ खंड शिक्षक क्षेत्र में 14 में से एक, मेरठ खंड शिक्षक क्षेत्र में 11 में से एक तथा वाराणसी खंड शिक्षक क्षेत्र में 14 में से चार नामांकन निरस्त हुए हैं। आगरा और बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में सभी नामांकन वैध पाए गए हैं।

यह भी पढ़ें- वायुसेना की सर्वोच्च कमान संभालेंगे एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, हरदोई से लखनऊ तक खुशी की लहर