विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP MLC Result 2026: 11 में से 6 सीटों पर भाजपा का परचम, सपा के खाते में 3; दो पर जारी है मतगणना

Published: Wed, 28 Oct 2026 09:04 PM (IST)

विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव में भाजपा ने 6 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि सपा को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. भाजपा ने विधान परिषद की 6 सीटों पर जीत दर्ज की।

  2. सपा ने 3 सीटें जीतीं, 2 सीटों पर गिनती जारी।

  3. डॉ. मानसिंह यादव ने इलाहाबाद-झांसी सीट पर बड़ी जीत दर्ज की।

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव में भाजपा ने छह सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि सपा के खाते में तीन सीटें आई हैं। दो सीटों पर मतगणना जारी है। चुनाव में सबसे बड़े अंतर की जीत इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक सीट पर सपा के डॉ. मानसिंह यादव के नाम रही। उन्होंने भाजपा के अशोक कुमार राठौर को 27,663 मतों से हराया।

वहीं, गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट पर भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी ने निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव को महज 307 मतों से शिकस्त दी। लखनऊ स्नातक सीट पर सपा की कांति सिंह 14,235 मतों से आगे थीं, जबकि वाराणसी स्नातक सीट पर मतगणना जारी है, यहां भी सपा प्रत्याशी आगे हैं।

विधान परिषद की पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। वर्ष 2020 में इन 11 सीटों में छह भाजपा, तीन सपा व दो निर्दलियों के पास थीं। इस बार के चुनाव में निर्दलियों का पत्ता साफ हो गया है। शिक्षक क्षेत्र की छह सीटों में चार में भाजपा ने कब्जा जमा लिया है।

दो सीटें सपा को वापस मिल गईं हैं। भाजपा के उमेश द्विवेदी ने लखनऊ शिक्षक, डॉ. हरी सिंह ढिल्लो ने बरेली-मुरादाबाद शिक्षक, दिनेश कुमार गोयल ने मेरठ स्नातक, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने आगरा स्नातक और श्रीचंद शर्मा ने मेरठ शिक्षक सीट पर जीत दर्ज की। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट पर ध्रुव त्रिपाठी विजयी रहे।

सपा के लाल बिहारी यादव ने वाराणसी शिक्षक, डॉ. आकाश अग्रवाल ने आगरा शिक्षक और डा. मानसिंह यादव ने इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट पर जीत हासिल की। लखनऊ स्नातक सीट पर कांति सिंह और वाराणसी स्नातक सीट पर उम्मीदवारों के बीच मतगणना जारी थी।

किस सीट से कौन जीता चुनाव

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र

सीट वर्ष 2020 वर्ष 2026
मेरठ दिनेश कुमार गोयल (भाजपा) दिनेश कुमार गोयल (भाजपा)
आगरा डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह (भाजपा) डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह (भाजपा)
इलाहाबाद-झांसी डॉ. मान सिंह यादव (सपा) डॉ. मान सिंह यादव (सपा)
लखनऊ अवनीश कुमार सिंह (भाजपा) मतगणना जारी
वाराणसी आशुतोष सिन्हा (सपा) मतगणना जारी


शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र

सीट वर्ष 2020 वर्ष 2026
लखनऊ उमेश द्विवेदी (भाजपा) उमेश द्विवेदी (भाजपा)
बरेली-मुरादाबाद   डॉ. हरी सिंह ढिल्लो (भाजपा)
मेरठ श्रीचंद शर्मा (भाजपा) श्रीचंद शर्मा (भाजपा)
गोरखपुर-फैजाबाद ध्रुव कुमार त्रिपाठी (निर्दलीय) ध्रुव कुमार त्रिपाठी (भाजपा)
वाराणसी लाल बिहारी यादव (सपा) लाल बिहारी यादव (सपा)
आगरा लाल बिहारी यादव (निर्दलीय) लाल बिहारी यादव (सपा)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।