UP Weather Today: लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में कमजोर पड़ा मानसून, चार दिन बारिश के आसार नहीं
उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता कम हो गई है, जिससे अगले चार दिनों तक पूर्वी और पश्चिमी जिलों में ...और पढ़ें
-1787881422809_m.webp)
प्रदेशभर में कमजोर हुआ मानसून। जागरण
HighLights
प्रदेश में मानसून की सक्रियता में कमी आई।
अगले चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना नहीं।
मानसून कमजोर होने से उमस भरी गर्मी बढ़ेगी।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश में बीते कई दिनों से मानसून सक्रिय है, लेकिन अब इसमें कमी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक पूरब से पश्चिमी जिलों में बारिश के आसार बेहद कम हैं। लखनऊ में गुरुवार को दिनभर बादलों की आवाजाही लगी रही। यहां दिन का पारा 34.1 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, प्रदेश में बीते कई दिनों से हो रही अच्छी बारिश के फिलहाल कमजोर पड़ने के संकेत मिल रहे हैं। शुक्रवार से अगले तीन-चार दिनों के लिए बारिश में कमजोरी आएगी। एक सितंबर तक प्रदेश में पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभाग में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है।
हालांकि, इस बीच प्रदेश के तराई व कुछ अन्य जिलों में हल्की बारिश जारी रह सकती है। शुक्रवार के लिए प्रदेश के 19 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात के साथ कहीं-कहीं मध्यम वर्षा की आशंका जताई गई है।
यह भी पढ़ें- काशी में 84 घाट डूबे, बेगूसराय में बाढ़ की स्थिति... यूपी से बिहार-केरल तक आज कहां-कहां बारिश का अलर्ट
गुरुवार को बुंदेलखंड समेत प्रदेश के विभिन्न इलाकों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई। मुरादाबाद में सर्वाधिक 161 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं महोबा में 155 मिमी, बदायूं में 154 मिमी, गोंडा में 133 मिमी और बांदा में 101.8 मिमी बारिश हुई। मानसून के कमजोर पड़ने से उमस भरी गर्मी बढ़ेगी।
