विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weather Today: लखनऊ सहित 30 जिलों में झमाझम बारिश के बाद अब कमजोर पड़ेगा मानसून, थमेगा वर्षा का दौर

Updated: Thu, 27 Aug 2026 07:15 AM (IST)

बुधवार को लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में मध्यम से भारी बारिश हुई, जिसमें पूर्वी और दक्षिणी यूपी ...और पढ़ें

बुधवार को लखनऊ समेत 30 जिलों में हुई झमाझम बारिश। जागरण

बुधवार को लखनऊ समेत 30 जिलों में हुई झमाझम बारिश। जागरण

HighLights

  1. बुधवार को लखनऊ समेत 30 जिलों में हुई झमाझम बारिश।

  2. शनिवार से कमजोर पड़ेगा मानसून, रविवार से थम सकती है वर्षा।

  3. हमीरपुर में सर्वाधिक 220 मिमी बारिश दर्ज की गई।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को मध्यम से भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, करीब 30 जिलों में हल्की हवा चलने के साथ जमकर बारिश हुई, जिससे कई शहरों में जलभराव का संकट भी रहा।

लखनऊ में सुबह से काले बादल छाए रहे और दोपहर में करीब डेढ़ घंटे तक जोरदार बारिश हुई। हालांकि, यह सक्रियता अब अधिक दिनों तक बने रहने की संभावना नहीं है। शनिवार से मानसून की गतिविधियां धीरे-धीरे कमजोर पड़ेंगी और रविवार से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर थमने या काफी कमजोर पड़ने के आसार हैं।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार, लखनऊ और आसपास के जिलों में गुरुवार को भी बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना है। लखनऊ में दिन का पारा 32.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम है। करीब 40 जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहा।

प्रदेश में मानसून का असर पूर्वी और दक्षिणी जिलों में अधिक दिखाई दिया। कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हुई। हमीरपुर में 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक 220 मिमी तक वर्षा दर्ज की गई, जबकि महोबा में 155 मिमी और बांदा में 123.2 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई।

यह भी पढ़ें- यूपी में भारी बारिश पर एक्शन में सीएम योगी, अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर मुआवजा देने के निर्देश

वहीं, लखनऊ में 52.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। लगातार वर्षा के कारण निचले इलाकों और नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों के लिए सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।