Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नवरात्रि पर UP के 25 शक्तिपीठों में होंगे सांस्कृतिक उत्सव, लोक कलाकारों को मिलेगा मंच

    Updated: Mon, 23 Mar 2026 01:12 AM (IST)

    चैत्र नवरात्रि के अवसर पर उत्तर प्रदेश के 25 प्रमुख शक्तिपीठों और देवी मंदिरों में तीन दिवसीय विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सप्तमी, अष ...और पढ़ें

    सप्तमी से नवमी तक ‘शक्ति आराधना’ कार्यक्रम। सांकेतिक तस्वीर

    सप्तमी से नवमी तक ‘शक्ति आराधना’ कार्यक्रम। सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. यूपी के 25 शक्तिपीठों में तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम।

    2. सप्तमी, अष्टमी, नवमी को देवी गीत और भजन प्रस्तुत होंगे।

    3. लोक परंपराओं को बढ़ावा मिलेगा, कलाकारों को मानदेय।

    राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश के 25 प्रमुख शक्तिपीठों और देवी मंदिरों में ‘शक्ति आराधना’ के तहत तीन दिन तक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें नवरात्रि की सप्तमी, अष्टमी और नवमी को देवी गीत और भजन प्रस्तुत किए जाएंगे।

    इसके माध्यम से लोगों को भक्ति और आध्यात्मिक माहौल से जोड़ने की कोशिश की जाएगी। साथ ही मां दुर्गा की आराधना के साथ-साथ प्रदेश की लोक परंपराओं को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

    इन प्रमुख स्थलों में मीरजापुर का विंध्यवासिनीधाम, उन्नाव का चंडिका देवी मंदिर, सोनभद्र का ज्वाला देवी मंदिर, औरैया का देवकाली मंदिर, भदोही का सीता समाहित स्थल, गोरखपुर का तरकुलहा देवी, प्रयागराज के अलोपी और ललिता देवी मंदिर, मऊ का शीतला माता स्थल, कौशांबी का कड़ावासिनी मंदिर, बलरामपुर का देवीपाटन, चित्रकूट का शिवानी देवी मंदिर और सीतापुर का नैमिषारण्य शामिल हैं।

    इसके अलावा हमीरपुर का गायत्री शक्तिपीठ, सहारनपुर का शाकंभरी देवी मंदिर, जालौन (कोंच) का बैरागढ़ माता मंदिर, मथुरा का कात्यायनी देवी मंदिर, कानपुर देहात का कुष्मांडा देवी मंदिर, जौनपुर का शीतला चौकिया धाम, मैनपुरी का शीतला माता मंदिर, प्रतापगढ़ का बेल्हा देवी मंदिर, फिरोजाबाद का चामुंडा माता मंदिर, वाराणसी का विशालाक्षी मंदिर और लखनऊ के चंद्रिका देवी व संकटा देवी मंदिर भी शामिल हैं।

    इन कार्यक्रमों में भाग लेने वाले कलाकारों को मानदेय दिया जाएगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि यह पहल भक्ति, लोक संगीत और सांस्कृतिक विरासत को जोड़कर प्रदेश की पहचान को और मजबूत करेगी। 

    खबरें और भी