विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवरात्रि पर 24 जिलों के 26 प्रमुख देवी मंदिरों में परफॉर्मेंस करेंगे यूपी के स्थानीय कलाकार, विभाग ने तैयार किया प्लान

Published: Sat, 17 Oct 2026 01:28 AM (IST)

संस्कृति विभाग मिशन शक्ति के तहत नवरात्रि में 17 से 19 अक्टूबर तक 24 जिलों के 26 प्रमुख देवी मंदिरों ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। नवरात्रि में देवी आराधना के साथ स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को मंच मिलने जा रहा है। संस्कृति विभाग द्वारा मिशन शक्ति के तहत 17 से 19 अक्टूबर तक 24 जिलों के 26 प्रमुख देवी मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाएंगे। प्रत्येक मंदिर में तीन स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देंगे।

कहां-कहां होंगे कार्यक्रम?

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि कार्यक्रमों के लिए लखनऊ के चंद्रिका देवी व संकटा देवी मंदिर, प्रयागराज के अलोपी देवी व ललिता देवी मंदिर, मीरजापुर का मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर, सोनभद्र का ज्वाला देवी मंदिर, भदोही का सीता समाहित स्थल, कौशांबी का कदवासिनी मंदिर, बलरामपुर का देवीपाटन मंदिर, सीतापुर के नैमिषारण्य स्थित ललिता देवी मंदिर, सहारनपुर का शाकंभरी देवी मंदिर, मथुरा का कात्यायनी देवी मंदिर, जौनपुर का मां शीतला चौकिया धाम में प्रस्तुति होगी।

यह भी पढ़ें- यूपी पंचायत चुनाव को लेकर दिए HC के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी योगी सरकार?, OP राजभर ने दिया बड़ा अपडेट

इसके अलावा, प्रतापगढ़ का बेल्हा देवी मंदिर, वाराणसी का विशालाक्षी देवी मंदिर, उन्नाव का चंडिका देवी मंदिर, औरैया का देवकाली मंदिर, गोरखपुर का मां तरकुलहा देवी धाम, मऊ का मां शीतला माता स्थल, चित्रकूट का शिवानी देवी मंदिर, हमीरपुर का गायत्री शक्ति पीठ, जालौन का कोंच स्थित बैरागढ़ माता मंदिर, कानपुर देहात का घाटमपुर स्थित कुष्मांडा देवी मंदिर, मैनपुरी का शीतला माता मंदिर, फिरोजाबाद का चामुंडा माता मंदिर और फर्रुखाबाद का गुरुग्राम देवी मंदिर शामिल हैं। कार्यक्रमों में कुल 78 कलाकार प्रस्तुति देंगे।