विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर, सरकार की ओर से बांटे जाएंगे 25 लाख स्मार्ट फोन और टैबलेट

By Edited By: Prince Sharma
Published: Fri, 03 Nov 2023 06:45 AM (IST)Updated: Fri, 03 Nov 2023 08:37 AM (IST)

UP News योदी सरकार ने स्मार्ट फोन की खरीद के लिए यूपीडेस्को को नोडल एजेंसी बनाया है। यूपीडेस्को की तरफ ...और पढ़ें

प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर, सरकार की ओर से बांटे जाएंगे 25 लाख स्मार्ट फोन और टैबलेट
प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर, सरकार की ओर से बांटे जाएंगे 25 लाख स्मार्ट फोन और टैबलेट

HighLights

  1. आपूर्ति के लिए चार कंपनियों का चयन
  2. एक स्मार्ट फोन की कीमत 9,972 रुपये

राज्य ब्यूरो,लखनऊ। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत प्रदेश के युवाओं को 25 लाख स्मार्ट फोन व टैबलेट बांटने की कवायद शुरू कर दी गई है।

एक स्मार्ट फोन की कीमत 9,972 रुपये है। इसके लिए चार कंपनियों का चयन कर लिया गया है। कंपनियों ने 3.90 लाख स्मार्ट फोन की आपूर्ति भी कर दी है, जबकि अगले माह तक 9.5 लाख और स्मार्ट फोन की आपूर्ति कर दी जाएगी।

सरकार ने स्मार्ट फोन की खरीद के लिए यूपीडेस्को को नोडल एजेंसी बनाया है। यूपीडेस्को की तरफ से इस संदर्भ में जेम पोर्टल पर निविदा आमंत्रित की गई थी। निविदा की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विजन डिस्ट्रीब्यूशन, एनएफ इंफ्राटेक सर्विसेज, सेलकान इंपैक्स तथा इंस्टेंट प्रोक्योरमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का चयन किया गया है।

चारों कंपनियों के साथ कागजी प्रक्रिया हुई पूरी

विजन डिस्ट्रीब्यूशन द्वारा 7,84,314, एनएफ इंफ्राटेक सर्विसेज द्वारा सैमसंग कंपनी के 5,88,235, सेलकान इंपैक्स द्वारा 6,86,275 तथा इंस्टेंट प्रोक्योरमेंट द्वारा लावा ब्रांड के 4,41,176 स्मार्ट फोन की आपूर्ति की जानी है। चारों कंपनियों के साथ फोन आपूर्ति के संबंध में कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

कंपनियों को एक माह में 3,75,000 स्मार्ट फोन की आपूर्ति करने को कहा गया था, जिसके सापेक्ष 3.90 लाख स्मार्ट फोन की आपूर्ति कर दी गई है। कंपनियों को 371 करोड़ रुपये भी दिए जा चुके हैं। बाकी के भुगतान के संबंध में यूपीडेस्को ने सरकार को पत्र लिखा है। छह दिसंबर तक कंपनियों द्वारा 9.5 लाख और स्मार्ट फोन की आपूर्ति कर दी जाएगी।

सरकार ने इस संबंध में 949 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है। उम्मीद की जा रही है कि युवाओं को सरकार द्वारा नए वर्ष की शुरुआत में ही स्मार्ट फोन व टैबलेट का वितरण कर दिया जाएगा।

टैबलेट आपूर्ति के लिए दो कंपनियों ने एक ही रेट दिया

स्मार्ट फोन व टैबलेट की प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने की कवायद की जा रही है। टैबलेट की आपूर्ति के लिए दो कंपनियों ने एक ही रेट दे दिया था। नोडल एजेंसी द्वारा दोनों कंपनियों से दोबारा निविदा भरवा कर प्रक्रिया को पूरा किया गया है।

यह भी पढ़ें- UP News: यूपी को मिले 16 नए IAS अधिकारी, काडर आवंटन की अधिसूचना जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।