Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP News: नियमावली के बिना 150 प्रमोशन करने पर योगी सरकार सख्‍त, सहकारी सम‍ित‍ि के निदेशक निलंबित

    By Jagran NewsEdited By: Vrinda Srivastava
    Updated: Thu, 30 Jan 2025 08:04 AM (IST)

    लखनऊ में सहकारी समितियों के निदेशक पद्म जंग को 150 कार्मियों का प्रमोशन करने पर योगी सरकार ने निलंबित कर दिया है। शासन ने निदेशक के द्वारा जारी पदोन्न ...और पढ़ें

    सहकारी सम‍ित‍ि के निदेशक को क‍िया गया निलंबित।
    सहकारी सम‍ित‍ि के निदेशक को क‍िया गया निलंबित।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। 150 ज्येष्ठ लेखा परीक्षकों की सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी के पद पर मनमाने ढंग से पदोन्नति कर दी गई। इस आरोप में योगी सरकार ने निदेशक सहकारी समितियां एवं पंचायत लेखा परीक्षा पद्म जंग को निलंबित कर दिया है।

    इससे पहले अनियमितता उजागर होने पर एक सप्ताह पूर्व सभी पदोन्नति एवं तैनातियों को निरस्त कर दिया गया था। आपको बता दें क‍ि सरकार ने 31 दिसंबर को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ (सहकारी समितियां एवं पंचायत) लेखा परीक्षा सेवा संवर्ग का पुनर्गठन किया था।

    150 पद हुए थे र‍िक्‍त

    इसके तहत शासन ने सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी के करीब 255 पदों की संख्या बढ़ाकर 405 कर दिया था। इस तरह सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी के करीब 150 पद रिक्त हो गए थे। पुनर्गठन का शासनादेश जारी होने के बाद नियमावली बननी थी।

    नियमावली कैबिनेट की स्वीकृति के बाद ही लागू की जा सकती थी। लेक‍िन निदेशक सहकारी समितियां एवं पंचायत लेखा परीक्षा पद्म जंग ने नियमावली बने बगैर ही आनन-फानन में 31 दिसंबर को ही 150 सहायक लेखा परीक्षा अधिकारियों की पदोन्नति कर दी थी।

    खबरें और भी

    लेखा परीक्षकों को दी गई थी नई तैनाती

    बीते 16 जनवरी को इन लेखा परीक्षकों को नई तैनाती दी गई थी। बुधवार को पद्म जंग को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया था। निलंबन अवधि में उनको निदेशक कोषागार कार्यालय से संबद्ध किया गया है।

    राज्य कर विभाग के 26 सहायक आयुक्त का स्थानांतरण

    लखनऊ। प्रदेश सरकार ने राज्य कर विभाग के 26 सहायक आयुक्त का स्थानांतरण मंगलवार की देर रात कर दिया। कई संबद्ध और स्थानांतरित चल रहे सहायक आयुक्तों को भी नई तैनाती मिली है।

    बलिया के स्थानांतरणाधीन सहायक आयुक्त अमित त्यागी को फर्रुखाबाद सचल दल इकाई, गाजियाबाद सर्वोच्च न्यायालय कार्य में तैनात विकास विक्रम सिंह को भरथना, राज्य कर मुख्यालय में तैनात प्रवीण वर्मा को बिजनौर, समीर कुमार श्रीवास्तव को मुजफ्फरनगर से हाथरस, प्रवीण सिंह को नोएडा से ही वहां के टैक्स ऑडिट विभाग में तैनाती दी गई है।

    इन्‍हें यहां म‍िली तैनाती

    इसी तरह सुनील कुमार यादव को लखनऊ से झांसी, केदारनाथ को आगरा में ही सचल दल, मोहम्मद अलीमुद्दीन को आगरा से वाराणसी, स्मिता श्रीवास्तव को आगरा से लखनऊ,विवेक राज को गाजियाबाद सचल दल से कानपुर में टैक्स ऑडिट, अनूप कुमार सिंह को राज्य मुख्यालय लखनऊ से वाराणसी, आशुतोष मिश्रा को गोरखपुर से लखनऊ, देवेन्द्र कुमार प्रथम को राज्य कर मुख्यालय लखनऊ से वाराणसी, तारा चंद्र को नोएडा से बांदा, रोशन लाल को उनके जोन गोरखपुर में ही तैनाती मिली है।

    इसके अलावा कोमल छाबड़ा को अयोध्या से मथुरा, अभिजीत गुप्ता को मथुरा से हरदोई, शिवानी अग्रवाल को नोएडा से कानपुर,रवि मिश्रा को हाथरस से कानपुर,संतोष कुमार द्वितीय को फतेहपुर से कानपुर, रुचि यादव प्रथम को कानपुर से आगरा, प्रवीण कुमार गुप्ता को कानपुर से लखनऊ, हरेंद्र प्रताप सिंह को मथुरा से लखनऊ, अभिनव सोनी को अयोध्या से बिजनौर, चंद्र शेखर सिंह द्वितीय को सीतापुर से लखनऊ, अमित कुमार सिंह प्रथम को गाजियाबाद से गजरौला स्थानांतरित किया गया है।

    यह भी पढ़ें: UP News: नियमावली के बिना पदोन्नति और तैनाती पर योगी सरकार सख्त, 150 लेखा परीक्षकों के प्रमोशन रद्द

    यह भी पढ़ें: अपराधी पकड़ने के बजाय BJP के राजनीतिक एजेंडे पर काम कर रही पुलिस, अखिलेश यादव ने UP सरकार पर कसा तंज