Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP News: यूपी के किसानों को दिवाली का तोहफा, इस योजना के तहत मिलेगा 10 हजार तक का अनुदान; खर्च होंगे 300 करोड़

    By Anand MishraEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Fri, 10 Nov 2023 02:45 PM (GMT+05:30)

    योजना के तहत किसानों को अनुदान पर मुहैया कराए जाने वाले छोटे कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई है। वहीं अपेक्षाकृत ब ...और पढ़ें

    छोटे कृषि यंत्रों की बुकिंग शुरू, दस हजार तक मिलेगा अनुदान।
    छोटे कृषि यंत्रों की बुकिंग शुरू, दस हजार तक मिलेगा अनुदान।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत किसानों को अनुदान पर मुहैया कराए जाने वाले छोटे कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई है। वहीं, अपेक्षाकृत बड़े कृषि यंत्रों के लिए बुकिंग की प्रक्रिया दीपावली के बाद शुरू होगी। 

    कृषि कार्य में उपयोग होने वाले छोटे यंत्र व कृषि रक्षा उपकरण के लिए अधिकतम दस हजार रुपये तक का अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। इस वित्तीय वर्ष 31,079 कृषि उपकरण बांटने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इस मद में करीब 300 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।

    किसानों को स्वयं करनी होगी बुकिंग

    सब मिशन आन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन और प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना के तहत दस हजार तक अनुदान वाले सभी कृषि यंत्र, कृषि रक्षा उपकरण के लिए किसानों को कृषि विभाग के पोर्टल पर स्वयं बुकिंग करनी होगी। 

    30 दिन का मिलेगा समय

    कृषि यंत्र का बिल बुकिंग की तिथि के से दस दिनों के अंदर पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। बिल अपलोड नहीं किया जाने की दशा में बुकिंग स्वयं निरस्त हो जाएगी। दस हजार रुपये तक अनुदान वाले कृषि यंत्र, कृषि रक्षा रसायन उपकरण के निर्धारित लक्ष्य का 25 प्रतिशत लक्ष्य कृषक मेले के माध्यम से पूरा किया जाएगा। 

    खबरें और भी

    लाभार्थी को बुकिंग टोकन कंफर्म होने की तिथि से कृषि यंत्र क्रय कर रसीद व यंत्र की फोटो अपलोड करने के लिए 30 दिन का समय दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: यूपी में दुकानों, होटलों समेत सभी व्यापारिक इमारतों के लिए लागू हुआ नया नियम, एक महीने के अंदर करना होगा ये काम

    यह भी पढ़ें: UP News: सीएम योगी मुफ्त गैस सिलेंडर वितरण अभियान की करेंगे शुरुआत, 1.75 करोड़ परिवारों को म‍िलेगा फायदा