यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP News: ईडी ने रियल एस्टेट कारोबारी व उसकी पत्नी से शुरू की पूछताछ, निवेशकों से 100 करोड़ की ठगी के मामले में हुई गिरफ्तारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने निवेशकों से 100 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में बुलंदशहर के रियल एस्टेट कारोबारी सुधीर कुमार गोयल व उसकी पत्नी राखी गोयल पर ...और पढ़ें

HighLights
- बुलंदशहर जेल से ले जाकर गाजियाबाद कोर्ट में किया गया था पेश
- कोर्ट ने दंपती की 11 मार्च तक सात दिनों की पुलिस रिमांड स्वीकार की है
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने निवेशकों से 100 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में बुलंदशहर के रियल एस्टेट कारोबारी सुधीर कुमार गोयल व उसकी पत्नी राखी गोयल पर कानूनी शिकंजा कसा है। ईडी ने बुलंदशहर जेल में बंद आरोपित दंपती को कोर्ट की अनुमति पर मनी लांड्रिग के केस में भी गिरफ्तार किया है।
ईडी ने दंपती को जेल से ले जाकर गाजियाबाद स्थित विशेष कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दंपती की 11 मार्च तक सात दिनों की पुलिस रिमांड स्वीकार की है। ईडी दंपती से नए सिरे से पूछताछ कर रहा है।
बुलंदशहर में निवेशकों ने कई मुकदमे दर्ज कराए थे