विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP PCS J : सिविल जज (जूनियर डिवीजन) का रिजल्ट घोषित: आगरा के भाई-बहन का चयन- देखें पूरी लिस्ट

By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar
Published: Wed, 30 Aug 2023 07:13 PM (IST)

UP PCS J शैलजा के बड़े भाई अर्जित सिंह भदोही में सिविल जज हैं। वहीं एटा के मुहल्ला अवागढ़ हाउस ...और पढ़ें

UP PCS J : सिविल जज (जूनियर डिवीजन) का रिजल्ट घोषित: आगरा के भाई-बहन का चयन- देखें पूरी लिस्ट
UP PCS J : सिविल जज (जूनियर डिवीजन) का रिजल्ट घोषित: आगरा के भाई-बहन का चयन- देखें पूरी लिस्ट

आगरा, जागरण ऑनलाइन टीम। उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा( सिविल जज, जूनियर डिवीजन) में आगरा के भाई- बहन का चयन हुआ है। खंदौली के नगला अर्जुन की रहने वाली शैलजा की 51वीं और उनके भाई सुधांशु की 276 वीं रैंक आई है। पिता आरबी सिंह मौर्य सेवानिवृत्त न्यायाधीश हैं।

शैलजा के बड़े भाई अर्जित सिंह भदोही में सिविल जज हैं। वहीं एटा के मुहल्ला अवागढ़ हाउस के रहने वाले 26 वर्षीय आजम रहमानी का भी त्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) में चयन हुआ है। बता दें कि आजम रहमानी वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. नन्हे मियां एडवोकेट के पौत्र व नजम रहमानी एडवोकेट के पुत्र हैं। वहीं अब उनके सिविल जज जूनियर डिवीजन बनने पर परिवार में खुशी का माहौल है।