विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में 60 जिलों के 12 लाख अभ्यर्थी आज देंगे PET एग्जाम, बारिश के अलर्ट के बीच खास इंतजाम, नोडल अधिकारी अलर्ट

Published: Fri, 30 Oct 2026 02:02 AM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2026 07:01 AM (IST)

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रदेश के 60 जिलों में लगभग 12 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. 60 जिलों में 12 लाख अभ्यर्थी देंगे पीईटी परीक्षा।

  2. बारिश की आशंका के चलते विशेष इंतजाम किए गए।

  3. नोडल अधिकारी और पुलिस अधिकारी अलर्ट पर हैं।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रदेश के 60 जिलों में करीब 12 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पाली में लगभग छह लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने का अनुमान है। मौसम में बदलाव और बारिश की आशंका को देखते हुए आयोग ने परीक्षा केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतने और आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

आयोग के अध्यक्ष सत्य नारायण साबत ने परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया कि सभी 60 जिलों के नोडल अधिकारियों (अपर जिलाधिकारी) और नोडल पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की जा चुकी है। परीक्षा के सुचारु और व्यवस्थित संचालन के लिए गुरुवार को रिहर्सल भी कराया गया।

अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश 

मौसम में संभावित बदलाव, बारिश और इससे उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अभ्यर्थियों को किसी तरह की असुविधा न हो और परीक्षा व्यवस्था प्रभावित न होने पाए।

पीईटी-2026 इससे पहले 25 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। शुक्रवार को दूसरे दिन की परीक्षा होगी, जबकि तीसरे दिन एक नवंबर को परीक्षा आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें- यूपी में अब पेंशन-छात्रवृत्ति के आवेदनों और भुगतान की होगी ऑनलाइन निगरानी, AI रखेगा पैनी नजर

आयोग की ओर से परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित संचालन के लिए जिला प्रशासन और पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर तैयारियां की गई हैं। मौसम संबंधी परिस्थितियों पर भी नजर रखी जा रही है। परीक्षा को देखते हुए सभी संबंधित जिलों में स्कूलों में एक दिन शैक्षणिक अवकाश किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।