Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Police Bharti 2024: युवाओं को मिला एक और मौका; यूपी पुलिस में आरक्षी भर्ती के आवेदन की तिथि बढ़ी

    Updated: Wed, 17 Jan 2024 10:32 AM (IST)

    UP Police Constable Bharti 2024 यूपी पुलिस भर्ती का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अबतक अगर आवेदन नहीं कर पाए हैं। तो एक और मौका मिल रहा है। ...और पढ़ें

    UP News: यूपी पुलिस में आरक्षी भर्ती के आवेदन की तिथि बढ़ी
    UP News: यूपी पुलिस में आरक्षी भर्ती के आवेदन की तिथि बढ़ी

    HighLights

    1. अब 20 जनवरी तक मिला मौका
    2. सीधी भर्ती के लिए भरे जाने हैं आवेदन

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ।  उप्र पुलिस में आरक्षी के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन की तिथि में परिवर्तन किया गया है। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से कहा गया है कि आरक्षी की सीधी भर्ती के लिए पहले निर्धारित की गई आवेदन व शुल्क समायोजन तथा त्रुटियों में संशोधन की तिथि को 16 जनवरी से बढ़ाकर 20 जनवरी कर दिया गया है।

    ये भी पढ़ेंः UP News: यूपी के इस जिले में 22 जनवरी को मांस की दुकानों और स्लाटर हाउस रहेंगे बंद, अधिकारी ने जारी किए आदेश

    बोर्ड ने अपील की है कि जो अभ्यर्थी डिजिलाकर में अपने दस्तावेज अपलोड नहीं कर पाए हैं व शुल्क का समायोजन नहीं कर पाए हैं वे 20 जनवरी तक इसे पूरा कर लें। इस बारे में बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विस्तृत निर्देश जारी कर दिया गया है।