Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP News: यूपी पुलिस को मिले 14 निरीक्षक व 493 उपनिरीक्षक, डीजीपी मुख्यालय ने जारी किया प्रमोशन का आदेश

    By Alok MishraEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Wed, 01 Nov 2023 08:21 PM (IST)

    UP Police में प्रोन्नति का सिलसिला जारी है। वरिष्ठता के आधार पर 14 उपनिरीक्षकों को निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के पद पर और 493 मुख्य आरक्षियों को उपनिरीक् ...और पढ़ें

    डीजीपी मुख्यालय ने प्रोन्नति का जारी क‍िया आदेश।
    डीजीपी मुख्यालय ने प्रोन्नति का जारी क‍िया आदेश।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। यूपी पुलिस में प्रोन्नति का सिलसिला जारी है। वरिष्ठता के आधार पर 14 उपनिरीक्षकों को निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के पद पर और 493 मुख्य आरक्षियों को उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।

    डीजीपी मुख्यालय ने प्रोन्नति आदेश जारी कर दिया है। उपनिरीक्षक से प्रोन्नति पाकर निरीक्षक बनने वालों में देवेन्द्र सिंह, मनोज कुमार, रंजीत कुमार यादव, सुरेश चन्द्र शर्मा, जितेन्द्र कुमार शर्मा, नरेशपाल सिंह, रजनीश कुमार, राकेश कुमार, मोहम्मद सरताज, नरेन्द्र कुमार कुरील, प्रमोद कुमार, संजय कुमार सिंह यादव व महेश सिंह शामिल हैं। इनके अलावा 493 मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस को उनके वर्तमान तैनाती स्थल पर ही उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर प्रोन्नति प्रदान किए जाने का आदेश जारी किया गया है।

    यह भी पढ़ें: UP News: राज्यकर विभाग में 51 संयुक्त आयुक्तों के तबादले, तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

    तीन पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) को निरीक्षक (गोपनीय) के पद पर प्रोन्नति प्रदान की गई है।