Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Police Bharti 2024: योगी सरकार ने युवाओं की कर दी मौज, 60244 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू; इस दिन होगी परीक्षा

    By Alok Mishra Edited By: Prince Sharma
    Updated: Fri, 22 Dec 2023 10:19 AM (IST)

    UP Police Recruitment 2024 उप्र पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस के 60244 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। एक सप्ताह ...और पढ़ें

    सिपाही भर्ती में लगभग 25 लाख अभ्यर्थियों के आवेदन करने की उम्मीद है।
    सिपाही भर्ती में लगभग 25 लाख अभ्यर्थियों के आवेदन करने की उम्मीद है।

    HighLights

    1. 11 फरवरी को सभी जिलों में एक साथ लिखित परीक्षा कराने की तैयारी
    2. 60 हजार पदों पर आरक्षी नागरिक पदों पर होगी भर्ती
    3. सिपाही भर्ती में लगभग 25 लाख अभ्यर्थियों के आवेदन करने की उम्मीद है।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ : युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उप्र पुलिस का हिस्सा बनने का सपना देख रहे नौजवानों के लिए अपने जूते के फीते कसने का समय आ गया है। उप्र पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। एक सप्ताह के भीतर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आरंभ होगी। भर्ती बोर्ड 11 फरवरी, 2024 को लिखित परीक्षा कराए जाने की तैयारी कर रहा है। परीक्षा केंद्रों का चयन किया जा रहा है। सिपाही भर्ती में लगभग 25 लाख अभ्यर्थियों के आवेदन करने की उम्मीद है।

    60 हजार पदों पर आरक्षी नागरिक पदों पर होगी भर्ती

    बोर्ड ने सभी जिलों के डीएम को पत्र लिखा है। बताया गया है कि लगभग 60 हजार पदों पर आरक्षी नागरिक पुलिस की भर्ती परीक्षा 11 फरवरी, 2024 को प्रस्तावित है। परीक्षा पूरे प्रदेश में एक साथ एक ही पाली में कराये जाने का निर्णय किया गया है। परीक्षा का प्रबंधन डीएम व स्थानीय पुलिस के सहयोग से होगा।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

    संघ लोकसेवा आयोग, उप्र लोकसेवा आयोग, उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग व उप्र पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड द्वारा पूर्व में कराई गई परीक्षाओं के आधार पर परीक्षा केंद्रों का चयन किया जा रहा है। जिलों से परीक्षा केंद्रों को लेकर 28 दिसंबर तक रिपोर्ट मांगी गई है। जिसके आधार पर परीक्षा केंद्रों का अंतिम चयन होगा। लगभग पांच हजार परीक्षा केंद्रों में परीक्षा कराए जाने की तैयारी है।

    28 दिसंबर तक मांगी गई रिपोर्ट

    परीक्षा पूरे प्रदेश में एक साथ एक ही पाली में कराये जाने का निर्णय किया गया है। परीक्षा का प्रबंधन डीएम व स्थानीय पुलिस के सहयोग से होगा। संघ लोकसेवा आयोग, उप्र लोकसेवा आयोग, उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग व उप्र पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड द्वारा पूर्व में कराई गई परीक्षाओं के आधार पर परीक्षा केंद्रों का चयन किया जा रहा है। जिलों से परीक्षों केंद्रों को लेकर 28 दिसंबर तक रिपोर्ट मांगी गई है। जिसके आधार पर परीक्षा केंद्रों का अंतिम चयन होगा। लगभग पांच हजार परीक्षा केंद्रों में परीक्षा कराए जाने की तैयारी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- LIVE UP Police Bharti 2024: यूपी पुलिस 62 हजार सिपाही भर्ती अधिसूचना जल्द, 11 फरवरी को होगी परीक्षा