Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Police Result 2025: पुलिस में लिपिक और कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

    Updated: Wed, 10 Dec 2025 10:01 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने लिपिक और कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकत ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. लिपिक संवर्ग में चयनित 24174 अभ्यर्थियों की होगी अभिलेखों की जांच व शारीरिक मानक परीक्षण


    2. कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 11891 अभ्यर्थियों की होगी टंकण परीक्षा, जल्द जारी होगी तिथि


    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) व पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) तथा कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।

    भर्ती बोर्ड के अनुसार पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) व पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के 921 पदों पर भर्ती के लिए 77,079 अभ्यर्थियाें ने आवेदन किया था। दो नवंबर को हुई लिखित परीक्षा में 32,282 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया था, जिसमें 40 प्रतिशत तथा उससे अधिक अंक पाने वाले 24,174 अभ्यर्थियों को अर्ह घोषित किया गया है।

    इन अभ्यर्थियों की जल्द अभिलेखों की जांच व शारीरिक मानक परीक्षण होगा। जिसकी विस्तृत सूचना जल्द भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर दी जाएगी। इसके अलावा कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 930 पदों पर भर्ती के लिए 1,01396 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

    एक नवंबर को हुई लिखित परीक्षा में 39,853 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें 40 प्रतिशत व उससे अधिक अंक पाने वाले 22,392 अभ्यर्थी अर्ह पाए गए। इनमें श्रेष्ठता व आरक्षण के प्रविधानों के अनुरूप श्रेणीवार कुल 11,891 अर्ह अभ्यर्थियों की जल्द कंप्यूटर टंकण परीक्षा होगी। टंकण परीक्षा की तिथि व स्थान की सूचना जल्द भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर साझा की जाएगी।