Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    4.98 लाख अभ्यर्थियों ने छोड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा, दोनों पालियों में 5.45 लाख कैंडिडेट्स ने दिया एग्जाम

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 10:08 PM (GMT+05:30)

    उत्तर प्रदेश में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कुल 4,98,357 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 10,77,403 ने प ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों को लेकर शनिवार व रविवार को हुई लिखित परीक्षा से 4,98,357 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे, जबकि दोनों दिन 10,77,403 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी। रविवार को दोनों पालियों में 5,45,723 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।

    पुलिस में उपनिरीक्षक व समकक्ष पदों को लेकर आयोजित लिखित परीक्षा को लेकर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 1090 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों दोनों की परीक्षा में कहीं से कोई प्रतिकूल सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

    आठ एफआइआर दर्ज कराईं

    वहीं, इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर परीक्षा को लेकर भ्रामक सूचनाओं प्रकाशित करने के मामलों में भर्ती बोर्ड ने आठ एफआइआर दर्ज कराई हैं। भर्ती बोर्ड द्वारा उपनिरीक्षकों के 4543 पदों को लेकर शनिवार व रविवार को दो-दो पालियों में लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। रविवार को सुबह 10 से 12 बजे तक हुई प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 2,70,895 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए।

    वहीं, तीन से पांच बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा में कुल 2,74,918 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म ट्विटर, टेलीग्राम, व्हाट्सएप,यू-ट्यूब आदि पर भ्रामक सूचना फैलाकर धन उगाही एवं ठगी करने वालों वालों के विरुद्ध भर्ती बोर्ड ने लखनऊ के हुसैनगंज थाने में कुल सात एफआइआर दर्ज कराई हैं, जबकि छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। परीक्षा में जूते पहनकर आए अभ्यर्थियों को काफी मुश्किल हुई। भर्ती बोर्ड ने पहले ही अभ्यर्थियों परीक्षा केंद्रों पर चप्पल व सैंडिल पहनकर आने का सुझाव दिया था।

    खबरें और भी

    पुलिस ने दी चेतावनी

    पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस ने इंटरनेट मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को चेतावनी दी है कि भर्ती बोर्ड की परीक्षा उसके प्रश्नपत्रों व सामग्री पर चर्चा, विश्लेषण या उसका प्रचार प्रसार न करें। इस प्रकार के मामलों में सार्वजनिक परीक्षा( अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2024 तथा अन्य कानून के तहत आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।