विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

‘जो घोड़ा जीत नहीं रहा उसको…’ अखिलेश यादव ने समझाई भाजपा की हार की क्रोनोलॉजी, ट्वीट में लिखी ये बातें

Published: Thu, 09 May 2024 09:18 PM (IST)

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भाजपा की हार की क्रोनोलॉजी समझाई। उन्होंने इंटरनेट ...और पढ़ें

अखिलेश ने फिर समझाई भाजपा की हार की 'क्रोनोलाजी'।
अखिलेश ने फिर समझाई भाजपा की हार की 'क्रोनोलाजी'।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भाजपा की हार की क्रोनोलॉजी समझाई। उन्होंने इंटरनेट मीडिया एक्स पर लिखा, ‘महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार की वजह से सबसे पहले आम जनता ने भाजपा का साथ छोड़ा। ⁠फिर संविधान और आरक्षण खत्म करने की साजिश रचने वाली भाजपा के खिलाफ शोषित, दमित, वंचित लोगों ने उसका साथ छोड़ा’।

अखिलेश ने आगे लिखा, ‘⁠फिर किसानों को भी लगा कि जो हमारे खिलाफ काले कानून लाए, जिन्होंने रास्ते में कील-कांटे बिछाए उनका साथ क्या देना। युवाओं को भी लगा कि जो नौकरी-रोजगार षड्यंत्र रचकर खत्म कर रहे हैं, उनको वापस लाकर अपना भविष्य बर्बाद क्यों करना। फिर महिलाओं को भी लगा कि जो मणिपुर, कानपुर देहात, उन्नाव, कर्नाटक और खेल तक में हो रहे नारी के अत्याचार पर नहीं बोल रहे हैं उन पर भरोसा करना, खुद को धोखा देना है’।

सपा मुखिया ने लिखा, ‘पूंजीपतियों को लगा कि जो घोड़ा जीत नहीं रहा उसको दाना-पानी क्यों डाला जाए। फिर मीडिया को लगा कि हारने वाले के गीत क्यों गाए जाएं। इसके बाद खुद भाजपा को लगा कि जब सब मिलकर हमें हरा रहे हैं, तो जाते-जाते अपनी हार का ठीकरा दूसरों पर डालकर, ऐतिहासिक हार की शर्मिंदगी से कैसे बचा जाए तो वो अपनी नाव में ही छेद करने लगे क्योंकि उन्हें लगा हार का सामना करने से अच्छा डूबना है’।

चंदे के लालच में भाजपा ने खतरे में डाली करोड़ों लोगों की जान

अखिलेश ने कोरोना वैक्सीन को लेकर एक बार फिर भाजपा को घेरा। उन्होंने गुरुवार को एक्स पर लिखा, ‘कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कंपनी तो अतिरिक्त आपूर्ति का बहाना बनाकर अपनी जानलेवा वैक्सीन बाजार से वापिस ले रही है। नाराज जनता भाजपा सरकार से पूछ रही है कि जिनके शरीर में ये खतरनाक वैक्सीन पहुंच चुकी है, उनके अंदर से वापस कैसे आएगी? करोड़ों के चंदे के लालच में भाजपा ने करोड़ों की जान खतरे में डाल दी है। भाजपा अपने ही देश के लोगों का जीवन दांव पर लगाकर ‘जन-द्रोही’ पार्टी बन गई है’।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024 Phase 4: उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर कहां किससे मुकाबला? दिग्‍गजों के सामने साख बचाने की चुनौती; यहां जानिए सियासी गणित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।