Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Politics: अक्टूबर में चढ़ेगा सियासी पारा, लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अखिलेश जाएंगे छत्तीसढ़

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Tue, 26 Sep 2023 07:50 AM (IST)

    UP Politics समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 25 सितंबर का छत्तीसगढ़ का दौरा रद्द कर अचानक सुलतानपुर पहुंच गए। लोकसभा चुनाव से पहले यहां होने ...और पढ़ें

    अक्टूबर में चढ़ेगा सियासी पारा, लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अखिलेश जाएंगे छत्तीसढ़
    अक्टूबर में चढ़ेगा सियासी पारा, लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अखिलेश जाएंगे छत्तीसढ़

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 25 सितंबर का छत्तीसगढ़ का दौरा रद्द कर अचानक सुलतानपुर पहुंच गए। लोकसभा चुनाव से पहले यहां होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उनका रायपुर जाने का कार्यक्रम बना था।

    यहां अग्रसेन धाम में आयोजित कार्यक्रम में भी उन्हें शामिल होना था। अब अक्टूबर में अखिलेश छत्तीसगढ़ जाएंगे। हालांकि वह अक्टूबर में कब जाएंगे यह अभी तय नहीं है।

    विपक्षी गठबंधन की लगातार हो रही बैठक

    पार्टी सूत्रों के अनुसार विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए की लगातार बैठक हो रही हैं। इसमें आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बन रही है। बताया जा रहा है कि इन्हीं बैठकों में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव को लेकर भी सीटें तय होनी हैं। ऐसे में सपा मुखिया यहां सीटें तय होने के बाद वहां का दौरा करने का मन बना रहे हैं।

    इसे भी पढ़ें: 90 साल के बुजुर्ग की सनसनीखेज हत्या में दो सगे भाई दोषी करार, मंगलवार को होगा सजा पर फैसला

    वर्ष 2003 में राज्य बनने के बाद से लगातार सपा यहां चुनाव लड़ रही है। पहले चुनाव में 90 सीटों में से 52 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। उसे वहां 1.57 प्रतिशत मत मिले थे। वर्ष 2018 के चुनाव में सपा ने 17 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। उसे एक प्रतिशत से भी कम वोट मिले थे।

    हालांकि किसी भी चुनाव में सपा का एक भी उम्मीदवार जीत नहीं सका था। इस बार पार्टी वहां मजबूती से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसलिए आइएनडीआइए गठबंधन की प्रमुख सहयोगी कांग्रेस से अधिक से अधिक सीटें सपा मांग रही है।

    खबरें और भी

    इसे भी पढ़ें: UP Police की वर्दी हुई दागदार, चौकी इंचार्ज ने झांसा देकर बुलाकर; भदोही ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म