यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Politics: अब ज्यादा दिन चलने वाली नहीं…; सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कह दी बड़ी बात
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर करारा निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने दावा किया है कि भाजपा सरकार जल्द ही गिर जाएगी। वे लखनऊ स ...और पढ़ें

HighLights
- सपा मुखिया ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया जोश
- कहा, 2027 के चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि भाजपा सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। ये सरकार गिरने वाली है। सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त है।
उन्होंने कहा कि भाजपा अभी भी जनता को धोखा देने में लगी है। जनता ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारा सबक सिखाया है। अब आगामी विधानसभा चुनाव में भी जनता भाजपा का सफाया करके ही दम लेगी।
सपा अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ रही
सपा मुखिया सोमवार को प्रदेश मुख्यालय में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सपा अपने लक्ष्य की तरफ तेजी से बढ़ रही है। वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव की चुनौती सामने है। सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और एकजुटता से लगे रहना है।
उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र बचाने की सपा की बड़ी लड़ाई है। जातीय जनगणना और सामाजिक न्याय के प्रति पार्टी संकल्पित है। पीडीए एक नारा नहीं, आंदोलन है। इसके माध्यम से पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों सहित महिलाओं व गरीबों को भी सम्मान एवं हक मिल सकेगा।