यूपी में उपभोक्ता परिषद का बड़ा दावा: बिजली की कमी नहीं, केवल बदइंतजामी से बढ़ा संकट
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने दावा किया है कि प्रदेश में बिजली की कमी नहीं, बल्कि बदइंतजामी के कारण संकट गहराया है। परिषद ने अतिरिक्त ग ...और पढ़ें

बिजली की कमी नहीं, बदइंतजामी से बढ़ा संकट: उपभोक्ता परिषद।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने बड़ा दावा किया है। परिषद ने कहा कि बिजली की कोई कमी नहीं है केवल बदइंतजामी से संकट बढ़ा है। परिषद के अनुसार वर्तमान में 30,475 मेगावाट की बिजली मांग कोई रिकॉर्ड नहीं है।
इससे पहले वर्ष 2025-26 में 31,486 मेगावाट तक की मांग सफलतापूर्वक पूरी की जा चुकी है, फिर भी उस समय ऐसी अव्यवस्था नहीं थी। वहीं, वर्ष 2024-25 में भी 30,618 मेगावाट की बिजली की मांग पूरी हो चुकी है।
परिषद ने कहा कि उसने पहले ही विद्युत नियामक आयोग की सुनवाई में लिखित रूप से चेतावनी दी थी कि गर्मी में बिजली व्यवस्था पटरी से उतर सकती है।
परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने आरोप लगाया कि नई व्यवस्था के तहत सब-स्टेशनों पर गैंगों की संख्या घटा दी गई है। एक शिफ्ट में केवल एक गैंग होने से कई फीडरों पर एक साथ ब्रेकडाउन होने पर मरम्मत में घंटों लग रहे हैं।
परिषद का कहना है कि संविदा कर्मियों की छंटनी, इमरजेंसी गैंग खत्म होने और उपभोक्ताओं को सीधे अधिकारियों से संपर्क की सुविधा बंद किए जाने से हालात और बिगड़े हैं। परिषद ने अतिरिक्त गैंग बहाल करने और पुरानी व्यवस्था लागू करने की मांग की है।
उत्पीड़नात्मक कार्रवई बंद करें प्रबंधन
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक शैलेन्द्र दुबे ने कहा कि बिजली कर्मचारी एवं अभियंता उपभोक्ताओं के हित में बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए हमेशा सकारात्मक सहयोग देने के लिए तैयार हैं, किंतु प्रबंधन सहयोग और संवाद के स्थान पर उत्पीड़न का रास्ता अपना रहा है।
खबरें और भी
वर्तमान परिस्थितियों में आवश्यक है कि सभी उत्पीड़नात्मक कार्रवाई बंद करें। कर्मचारियों को विश्वास में लेकर उपभोक्ताओं के व्यापक हित में कार्य किया जाए।
यह भी पढ़ें- बिजली व्यवस्था बिगड़ने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त संदेश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
यह भी पढ़ें- यूपी में 24 घंटे में 66.90 करोड़ यूनिट बिजली की खपत का बना नया रिकॉर्ड, CM योगी ने बुलाई बैठक