हज यात्रियों को अब मिलेगा यूपी का पसंदीदा खाना, केंद्रीय हज कमेटी को भेजा गया प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश ने हज यात्रियों के लिए राज्य-विशिष्ट भोजन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव केंद्रीय हज कमेटी को भेजा है। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
यूपी ने हज यात्रियों के लिए क्षेत्रीय भोजन का प्रस्ताव भेजा।
यात्रियों की विभिन्न खाद्य प्राथमिकताओं को ध्यान में रखा गया।
केंद्रीय हज कमेटी इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर करेगी विचार।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को इस बार राज्य के मुख्य खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने वाली कैटरिंग व्यवस्था के लिए सेंट्रल हज कमेटी को एक प्रस्ताव भेजा है, जिसमें कहा गया है कि हज यात्रियों को एक तरह की खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी जाती है जबकि प्रत्येक राज्य का मुख्य भोजन अलग अलग है। उत्तर प्रदेश के हज यात्रियों को इस बार रोटी, दाल, चावल उपलब्ध कराने वाली कैटरिंग का प्रस्ताव दिया गया है।
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के उपनिदेशक एवं हज समिति के कार्यपाल अधिकारी मो. तारिक का कहना है कि हज यात्रा से लौटने वाले यात्रियों के अनुभवों के आधार पर सेंट्रल हज कमेटी को राज्यों के हिसाब से कैटरिंग सुविधा का प्रस्ताव दिया गया है।
इस पर निर्णय नहीं हुआ है। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश के नागरिक दाल, रोटी, चावल, सब्जी, नानवेज के साथ रोटी, चावल पसंद करते हैं। ऐसे ही बंगाल के लोग चावल, मछली पंसद करते हैं।
दक्षिण के राज्यों में सांभर, वड़ा आदि पसंद किया जाता है। इससे कुछ यात्रियों को असुविधा होती है। इसी को ध्यान में रखकर कैटिरंग में बदलाव का सुझाव दिया गया है। अभी तक सेंट्रल हज कमेटी यात्रियों को अधिकृत कैटरर्स की सूची उपलब्ध कराता है, जिससे संपर्क कर यात्री भोजन प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन इसमें ज्यादा विकल्प नहीं होता है।