यूपी में अब PWD का PMGSY खंड तैयार करेगा विधायकों की प्राथमिकता वाली सड़कें, 79 विधान सभा क्षेत्रों का काम आवंटित
लोक निर्माण विभाग ने विधायकों की प्राथमिकता वाली सड़कें बनाने का काम पीएमजीएसवाई खंडों को सौंपा है। आगामी विधानसभा चुनावों ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
पीएमजीएसवाई खंडों को विधायकों की प्राथमिकता वाली सड़कें बनाने का काम।
आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए विकास कार्यों में तेजी।
79 विधानसभा क्षेत्रों में सड़क निर्माण का कार्य आवंटित।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में विधायकों की प्राथमिकता के आधार पर तय विधान सभा क्षेत्रों में सड़कें व पुल पुलिया बनाने का काम अब तेजी से हो सकेगा। लोक निर्माण विभाग ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) की ग्रामीण सड़कें बनाने वाले विभागीय खंडों को इस काम में लगा दिया है। पीएमजीएसवाई के ये खंड समर्पित होकर विधायकों द्वारा विधान सभा क्षेत्रों में प्रस्तावित की गई योजनाओं का काम कराएंगे।
अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा विकास कार्यों को तेज गति से कराने की तैयारी के तहत पीडब्ल्यूडी ने यह निर्णय लिया है। पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष एके द्विवेदी द्वारा जारी किए गए आदेश में अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, बहराइच, कानपुर नगर, सीतापुर, मुरादाबाद, कौशांबी और प्रयागराज जिले की 79 विधान सभा क्षेत्रों का काम पीएमजीएसवाई खंडों को आवंटित किया गया है।
48 खंडों को दिया काम
इन विधान सभा क्षेत्रों का काम 48 खंडों को दिया गया है, अधिकांश खंड पीएमजीएसवाई के हैं। प्रदेश के अन्य विधान सभा क्षेत्रों का काम भी जल्द ही अन्य खंडों को आवंटित करने की तैयारी है।
यह भी पढ़ें- अमेठी में 11 करोड़ का नर्सिंग कॉलेज जलभराव से बना ‘तालाब’, 15 दिन से गंदे पानी में डूबा कैंपस
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में पीएमजीएसवाई के तहत वर्ष 2024 से नए कार्यों के लिए बजट का आवंटन केंद्र सरकार से नहीं हो रहा है, जिसकी वजह से इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में नई सड़कें बनाने का काम ठप पड़ा है। बजट नहीं होने से पीडब्ल्यूडी के पीएमजीएसवाई खंडों के पास कोई काम भी नहीं है।
इन विधान सभा क्षेत्रों का सौंपा गया काम
अकबरपुर, कटेहरी, जलालपुर, टांडा, आलापुर, सुल्तानपुर, सुल्तानपुर सदर, लंभुआ, कादीपुर, इसौली, आजमगढ़ (शहर), निजामाबाद, मेहनगर, मुबारकपुर, लालगंज, अतरौलिया, गोपालपुर, सगड़ी, दीदारगंज, फूलपुर-पवई, बरेली कैंट, बरेली शहर, बिधरी चैनपुर, नवाबगंज, आंवला, फरीदपुर, मीरगंज, भोजीपुरा, बहेड़ी, हरैया, कप्तानगंज, बस्ती सदर, रूधौली, महादेवा, बलहा, महसी, नानपारा, बहराइच, पयागपुर, कैसरगंज, मटैरा, घाटमपुर, गोविंद नगर, किदवई नगर, कानपुर कैंट, बिठूर, बिल्हौर, सीसामऊ, आर्यनगर, सेवता, बिसवां, मिश्रिख, सीतापुर, महमूदाबाद, सिधौली, महोली, हरगांव, लहरपुर, मुरादाबाद शहर, मुरादाबाद देहात, कुंदरकी, बिलारी, कांठ, ठाकुरद्वारा, सिराथू, मंझनपुर, चायल, प्रयागराज शहर उत्तरी, प्रयागराज शहर दक्षिणी, प्रयागराज शहर पश्चिमी, करछना, कोरांव, प्रतापपुर, बारा, फाफामऊ, सोरांव, फूलपुर, हंडिया और मेजा का काम विभाग ने पीएमजीएसवाई खंडों को आवंटित किया है।
