विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी से राज्यसभा की 10 सीटों पर सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, भाजपा के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार शामिल

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Sat, 10 Oct 2026 12:53 AM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इनमें भाजपा के आठ और सपा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन

  2. भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी विजयी हुए

  3. धर्मपाल सिंह ने कल्याण सिंह को समर्पित किया प्रमाणपत्र

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्यसभा की 10 सीटों पर शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। इनमें भाजपा के आठ व सपा के दो प्रत्याशी निर्वाचित हुए हैं। राज्यसभा चुनाव को लेकर गरमाई प्रदेश की राजनीति परिणाम के साथ भले थम गई, पर कई प्रकार का चुनावी संदेश विधान सभा चुनाव तक बना रहेगा।

मंत्री धर्मपाल सिंह ने राज्यसभा निर्वाचन प्रमाणपत्र पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की स्मृति को समर्पित किया, फिर अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोध समाज की राजनीतिक ताकत का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रमाणपत्र हिंदुत्व के पुरोधा बाबूजी (कल्याण सिंह) के समाज में जनजागरण का प्रतिफल है।
राज्यसभा के चुनाव अधिकारी अजीत कुमार वर्मा ने शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र जारी कर दिया। इनका कार्यकाल 26 नवंबर से आरंभ होगा।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव का नाम तय माना जा रहा था, लेकिन दूसरे नाम पर तमाम कयासों के बीच अखिलेश यादव ने उद्यमी धनराज नाथवानी को टिकट देकर सबको चौंका दिया। वह 12 अक्टूबर को अपना निर्वाचन प्रमाण पत्र लेंगे।

इन्हें बनाया उम्मीदवार

भाजपा ने भी जातीय समीकरण संतुलित रखते हुए कई हाईप्रोफाइल नामों के बजाय साधारण एवं अपेक्षाकृत कम पहचान रखने वाले चेहरों गोपीकृष्ण पाण्डेय, राधाकांत ओझा, राम प्रताप सिंह, प्रकाश पाल, प्रियंका सिंह रावत, श्रुति गंगवार, विद्यासागर सोनकर एवं धर्मपाल सिंह को उम्मीदवार बनाया।

विधायकों की संख्या बल के आधार पर भाजपा आठ प्रत्याशी को राज्यसभा भेजने में सफल हुई, जिसके जरिए पार्टी ने चुनावी संदेश भी दिया है। तीन ओबीसी, दो दलित, दो ब्राह्मण एवं एक क्षत्रिय चेहरे को उच्च सदन जाने का अवसर दिया गया, जिसमें दो महिलाएं भी हैं। प्रकाश पाल ने निर्वाचन प्रमाण पत्र लेने से पहले हनुमान सेतु पर पूजा पाठ किया। फिर प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें- इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी एरिया में बहुमंजिला इमारतों को लेकर नया नियम लागू, योगी सरकार ने दी बड़ी सौगात

राधाकांत ओझा का प्रमाण पत्र उनके रिश्तेदार ले गए। प्रो. रामगोपाल यादव का प्रमाण पत्र पूर्व एमएलसी राजेश यादव लेकर गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने सभी नव निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं दी हैं।