यूपी में छात्राओं को मुफ्त में मिलेगी स्कूटी, लेकिन..., बड़ा अपडेट आया सामने
प्रदेश सरकार की रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है, जिसके तहत उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही मेधावी छात्राओं को मुफ्त इलेक्ट्रिक स्कूटी मिलेगी।
-1781019700391_m.webp)
HighLights
रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना पर अंतिम निर्णय लंबित।
मेधावी छात्राओं को मुफ्त इलेक्ट्रिक स्कूटी मिलेगी।
योजना के लिए 400 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हो सका है। योजना के तहत उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही मेधावी छात्राओं को मुफ्त इलेक्ट्रिक स्कूटी देने की तैयारी है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने बजट में 400 करोड़ रुपये का प्रविधान भी किया है।
उच्च शिक्षा विभाग इस योजना को लेकर अब तक दो बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रस्तुतीकरण दे चुका है। पिछले माह भी प्रस्तुतीकरण हुआ था और मंगलवार को एक बार फिर योजना का खाका मुख्यमंत्री के सामने रखा गया। हालांकि अभी इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।
प्रारंभिक आकलन के अनुसार योजना के पहले चरण में प्रदेश की 50 हजार से अधिक छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी का लाभ मिल सकता है। योजना का उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना, उनकी आवाजाही आसान बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार कुछ और आंकड़ों और जानकारियों के साथ दोबारा प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। इसके बाद योजना के स्वरूप, पात्रता और लाभार्थियों की संख्या पर अंतिम निर्णय होगा।
