यूपी में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल पर छह महीने तक रोक, योगी सरकार ने जारी किया आदेश
उत्तर प्रदेश सरकार ने रोडवेज की सभी सेवाओं में अगले छह महीने के लिए हड़ताल पर रोक लगा दी है। यह निर्णय जनहित और आवश्यक सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के ल ...और पढ़ें
-1779887895629_m.webp)
HighLights
रोडवेज सेवाओं में छह माह तक हड़ताल पर रोक।
जनहित और आवश्यक सेवाओं के लिए लिया गया निर्णय।
अपर मुख्य सचिव परिवहन ने जारी किया आदेश।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की सभी सेवाओं में अगले छह महीने तक हड़ताल पर रोक लगा दी है। निगम ने इसे जनहित और आवश्यक सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए जरूरी बताया है।
परिवहन की अपर मुख्य सचिव अर्चना अग्रवाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार रोडवेज की वे सभी सेवाएं, जिन्हें पहले से अत्यावश्यक सेवा घोषित किया गया है, उनमें हड़ताल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। यह प्रतिबंध आदेश जारी होने की तारीख से अगले छह माह तक लागू रहेगा।