विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Scholarship: यूपी के छात्रों के लिए खुशखबरी- दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन करें आवेदन, जानें लास्ट डेट

By Shobhit SrivastavaEdited By: Shivam Yadav
Published: Mon, 25 Sep 2023 09:21 PM (IST)

समाज कल्याण विभाग ने दशमोत्तर छात्रवृत्ति की समय सारिणी जारी कर दी है। 31 दिसंबर तक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन पोर्टल (scholarship.up.gov.in) ...और पढ़ें

दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन
दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन

HighLights

  1. इस बार मार्च में ही मिलेगी सभी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति
  2. नवीनीकरण न कराने वाले छात्रों का होगा भौतिक सत्यापन

लखनऊ, राज्य ब्यूरो: समाज कल्याण विभाग ने दशमोत्तर छात्रवृत्ति की समय सारिणी जारी कर दी है। 31 दिसंबर तक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन पोर्टल (scholarship.up.gov.in) आवेदन कर सकते हैं। इस बार सभी छात्र-छात्राओं को एक साथ मार्च में ही छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। पिछले दो वर्षों से सरकार दो बार में छात्रवृत्ति प्रदान करती थी, नवीनीकरण वाले पुराने छात्रों को दो अक्टूबर व नए छात्रों को मार्च में छात्रवृत्ति दी जाती थी।

50 लाख से अधिक गरीब परिवारों को लाभ

प्रदेश सरकार हर वर्ष करीब 50 लाख से अधिक गरीब परिवारों के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करती है। समाज कल्याण विभाग ने आवेदन के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया गया है। पहली बार पोर्टल को डिजिलॉकर से जोड़ा गया है। इससे छात्र-छात्राओं के मार्कशीट व प्रमाणपत्रों का ऑनलाइन मिलान हो सकेगा। 

छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन 31 दिसंबर तक कर सकते हैं। तीन जनवरी तक त्रुटियों में सुधार करने का मौका भी दिया जाएगा। आठ जनवरी तक हार्ड कापी तक शिक्षण संस्थान में जमा करना होगा।

10 फरवरी तक पूरा करना है काम

पहली बार नवीनीकरण न कराने वाले छात्र-छात्राओं का भौतिक सत्यापन भी कराया जाएगा। यह काम 10 फरवरी तक पूरा करना है। प्रत्येक जिले में डीएम की अध्यक्षता में जनपदीय अधिकारियों की टीम संबंधित शैक्षिक संस्था व छात्र-छात्राओं का मौके पर जाकर सत्यापन करेगी। 12 जनवरी से 15 फरवरी के बीच विश्वविद्यालय, मान्यता देने वाली संस्था व जिला विद्यालय निरीक्षक वास्तविक छात्रों का सत्यापन कर फर्जी छात्रों व संस्था को छात्रवृत्ति के पोर्टल पर ब्लॉक करेंगे।

जांच के बाद लॉक होगा डाटा

जिला स्तरीय समिति 31 जनवरी से चार मार्च के बीच जांचने के बाद डाटा लॉक करेंगे। ऑनलाइन आवेदन में यदि कोई गड़बड़ी मिलती है तो उसे छात्रों के लागिन में प्रदर्शित होगा। गड़बड़ी दुरुस्त करने के लिए छात्रों को 31 जनवरी से नौ फरवरी तक का समय मिलेगा। 15 मार्च तक सभी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का पैसा उनके खाते में भेज दिया जाएगा।

कक्षा-9 व 10 के छात्र 10 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

पूर्व दशम यानी कक्षा नौ व 10 के छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन 10 नवंबर तक कर सकते हैं। इन्हें भी आवेदन की त्रुटियों सुधारने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। 20 नवंबर तक हार्ड कापी संस्थान में जमा करना होगा। 19 फरवरी तक छात्रवृत्ति का पैसा खाते में आ जाएगा।

यह भी पढ़ें:- UP Board ने धोए 38 साल पुराने दाग, इन गलतियों को सुधाकर बनाया नया रिकॉर्ड; 1984 का है सबसे पुराना मामला

यह भी पढ़ें:- UP में शुरू होने वाली हैं बंपर भर्तियां, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश; इन विभागों में खाली हैं पद