विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: यूपी के स्कूलों में 15 सितंबर तक सभी छुट्टियां रद, चेहल्लुम और जन्माष्टमी पर भी होगी पढ़ाई

By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
Published: Fri, 25 Aug 2023 04:00 AM (IST)

स्कूल शिक्षा महानिदेशालय की ओर से स्वच्छता पखवाड़े का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। स्कूलों में अपशिष्ट सामग्री ...और पढ़ें

यूपी के स्कूलों में 15 सितंबर तक सभी छुट्टियां रद, चेहल्लुम और जन्माष्टमी पर भी होगी पढ़ाई
यूपी के स्कूलों में 15 सितंबर तक सभी छुट्टियां रद, चेहल्लुम और जन्माष्टमी पर भी होगी पढ़ाई

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। परिषदीय और माध्यमिक स्कूलों में एक सितंबर से लेकर 15 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा। पखवाड़े के दौरान हर दिन कोई न कोई कार्यक्रम स्कूलों में आयोजित होंगे। ऐसे में स्कूलों को हर दिन खोले जाने के आदेश दिए गए हैं। इस दौरान तीन सितंबर व 10 सितंबर को रविवार और छह सितंबर को चेहल्लुम और सात सितंबर को जन्माष्टमी की छुट्टी भी नहीं होगी।

यह चार अवकाश अगले माह स्थगित रहेंगे। इससे पहले मुहर्रम और 13 अगस्त को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के कारण अवकाश निरस्त किए जा चुके है। वहीं बीते मंगलवार को चंद्रयान-तीन के चंद्रमा पर उतरने के सजीव प्रसारण को दिखाने के लिए पहली बार शाम को स्कूल खोले गए थे। शिक्षकों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। उप्र माध्यमिक शिक्षक महासंघ ने इस पर आपत्ति दर्ज की है।

स्कूल शिक्षा महानिदेशालय की ओर से स्वच्छता पखवाड़े का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। स्कूलों में अपशिष्ट सामग्री, टूटा फर्नीचर, अनुपयोगी उपकरण व खराब वाहन आदि को नियमानुसार प्रक्रिया अपनाकर हटाया जाएगा। विद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोका जाएगा। विद्यार्थियों व अभिभावकों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया जाएगा।

स्कूल को साफ-सुथरा बनाने पर जोर दिया जाएगा। एक सितंबर को स्वच्छता शपथ कार्यक्रम के साथ यह पखवाड़ा शुरू होगा। विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। 15 सितंबर को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के साथ इस पखवाड़े का समापन होगा। उधर, माध्यमिक शिक्षा निदेशक डा. महेंद्र देव की ओर से माध्यमिक स्कूलों को खोलने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।