Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, बेसिक शिक्षा विभाग ने लिया फैसला

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 06:54 PM (IST)

    राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए शिक्षकों की कम रुचि के कारण आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी।

    2. अब शिक्षक 7 जुलाई तक 'प्रेरणा' पोर्टल पर कर सकेंगे आवेदन।

    3. 19 जिलों से शून्य आवेदन, विभाग ने बढ़ाई समय-सीमा।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्य के उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए दिए जाने वाले राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 को लेकर शिक्षकों की बेरुखी सामने आई है। अंतिम तिथि तक 19 जिलों से एक भी आवेदन अंतिम रूप से जमा नहीं होने पर बेसिक शिक्षा विभाग को आवेदन की समय-सीमा बढ़ानी पड़ी।

    अब शिक्षक सात जुलाई तक 'प्रेरणा' पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। विभाग ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अभियान चलाकर योग्य शिक्षकों से अधिक से अधिक आवेदन कराएं, ताकि कोई भी पात्र शिक्षक पुरस्कार की दौड़ से बाहर न रह जाए।

    पहले आवेदन 30 जून तक आमंत्रित किए गए थे, लेकिन 19 जिलों से एक भी अंतिम आवेदन प्राप्त न होने के कारण अब आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। शिक्षा निदेशक बेसिक अनिल भूषण चतुर्वेदी ने इस संबंध में सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) को निर्देश जारी किया है।

    आवेदन की समीक्षा में सामने आया कि प्रयागराज से सबसे अधिक पांच अंतिम आवेदन प्राप्त हुए हैं। आगरा, अंबेडकरनगर, अयोध्या, बलिया, चित्रकूट, गोंडा और कुशीनगर से तीन-तीन, जबकि अलीगढ़, आजमगढ़, बाराबंकी, फतेहपुर, कासगंज, महाराजगंज, मुजफ्फरनगर, रामपुर, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर और वाराणसी से दो-दो अंतिम आवेदन प्राप्त हुए हैं।

    खबरें और भी

    इसके अलावा अमेठी, अमरोहा, बागपत, बहराइच, बलरामपुर, बस्ती, भदोही, बुलंदशहर, चंदौली, देवरिया, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, गोरखपुर, हमीरपुर, हापुड़, जालौन, जौनपुर, झांसी, कानपुर देहात और कानपुर नगर से अब तक सिर्फ एक-एक अंतिम आवेदन ही पोर्टल पर जमा हुआ है।

    यह भी पढ़ें- आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा! यूपी के 865 होनहारों को योगी सरकार देगी फ्री हॉस्टल, किताबें और टॉप क्लास कोचिंग