यूपी के गन्ना समितियों के कॉलेजों में अब छात्रों को मिलेगी रोजगारपरक कौशल शिक्षा, प्राध्यापकों की ट्रेनिंग पूरी
सहकारी गन्ना विकास समितियों द्वारा संचालित विद्यालयों और महाविद्यालयों में अब छात्रों को रोजगारोन्मुखी कौशल आधारित शिक्षा मिलेगी। ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है
HighLights
गन्ना समितियों के कॉलेजों में रोजगारपरक कौशल शिक्षा शुरू।
लखनऊ में प्राध्यापकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ।
गन्ना विभाग और वाधवानी फाउंडेशन ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सहकारी गन्ना विकास समितियों के माध्यम से संचालित विद्यालयों और महाविद्यालयों में अब छात्रों को रोजगार से जुड़ी कौशल आधारित शिक्षा मिलेगी।
इसके लिए प्राध्यापकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान, लखनऊ में पूरा हो गया। गन्ना विकास विभाग और वाधवानी फाउंडेशन की अनुषंगी संस्था एसडीएन (स्किल्स डेवलपमेंट नेटवर्क) के बीच हुए एमओयू पर हस्ताक्षर भी किया गया।
प्राध्यापकों को रोजगारपरक कौशल, आधुनिक शिक्षण तकनीक, व्यक्तित्व विकास और उद्योगों व वैश्विक रोजगार बाजार की जरूरतों के अनुरूप छात्रों को तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। अब यही प्राध्यापक अपने-अपने संस्थानों में मास्टर ट्रेनर की भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों को रोजगार और आत्मनिर्भरता के लिए प्रशिक्षित करेंगे।
आयुक्त ने कहा कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण कौशल शिक्षा मिलेगी और उन्हें राष्ट्रीय व वैश्विक स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। सभी प्रतिभागी प्राध्यापकों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
यह भी पढ़ें- यूपी के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, SBI में सैलरी अकाउंट बदलते ही मिलेंगे बीमा और इन योजनाओं के लाभ