विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Valmiki Jayanti Holiday 2026: UP में वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश, सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल; जिलों में विशेष कार्यक्रम

Published: Sun, 25 Oct 2026 03:34 PM (IST)

Valmiki Jayanti Holiday 2026: महर्षि वाल्मीकि जयंती सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को मनाई जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावस्ती में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की थी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावस्ती में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की थी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, लखनऊ: Valmiki Jayanti School Holiday 2026- योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोमवार 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर अवकाश की घोषणा की है। महर्षि वाल्मीकि की जयंती देशभर में 26 अक्टूबर को मनाई जानी है जिसे देखते हुए प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है।

त्यौहारों के महीने अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में स्कूलों की छुट्टियों में एक और दिन की बढ़ोतरी हुई है। सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार की वर्ष 2026 की छुट्टी सूची में 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती का उल्लेख है। राष्ट्रीय पोर्टल पर उपलब्ध उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में इस दिन को सार्वजनिक अवकाश के रूप में दर्ज किया गया है।

महर्षि वाल्मीकि जयंती हर वर्ष आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। रामायण की रचना महर्षि वाल्मीकि ने ही की थी। इस दिन देशभर में कुछ खास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही महर्षि वाल्मीकि की झांकी भी निकाली जाती है। ऐसे में इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर यानी 26 अक्टूबर 2025 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

प्रदेश सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सोमवार 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव एसवीएस रंगाराव द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के अधीन नहीं होगा। यानी वाल्मीकि जयंती के दिन सरकारी कार्यालय व शिक्षण संस्थान तो बंद रहेंगे लेकिन बैंक, कोषागार व अन्य वित्तीय संस्थान खुले रहेंगे।

प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2026 के लिए घोषित अवकाशों की सूची में वाल्मीकि जयंती पर निर्बन्धत अवकाश घोषित किया गया था।। गौरतलब है कि इससे पहले सरकार ने नवरात्र की महानवमी पर 18 अक्टूबर को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। महानवमी के दिन सार्वजनिक अवकाश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के अधीन घोषित किया गया था। यह अवकाश भी निर्बन्धित अवकाशों की सूची में शामिल था।

Holiday on Valmiki Jayanti

बीते वर्ष की गई थी अवकाश की घोषणा

बीते वर्ष उत्तर प्रदेश में एक और सरकारी अवकाश में बढ़ोतरी की गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के श्रावस्ती में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की थी और सचिवालय के सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका आदेश जारी किया था। सचिवालय प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में जारी नोटिस में कहा गया है कि महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया गया है। सरकार ने वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सभी शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य सरकारी विभागों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री ने बीते वर्ष 27 सितंबर को श्रावस्ती में वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश बहाल करने की घोषणा कर दी थी। उस क्रम में शासन ने 3 अक्टूबर 2025 को आदेश जारी किया था कि पूरे प्रदेश में अवकाश रहेगा। इस दिन मंदिरों में रामायण पाठ और धार्मिक आयोजन होंगे।

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिरों में गूंजेगा रामायण पाठ

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 26 अक्टूबर को सभी जिलों में रामायण पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन आदि का आयोजन किया जाएगा। संस्कृति विभाग ने अधिकारियों को सभी जिलों में कार्यक्रम कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए प्रत्येक जिले को एक लाख रुपये भी आवंटित किए गए हैं। अपर मुख्य सचिव पर्यटन एवं अमृत अभिजात ने इस संबंध में सभी मंडलायुक्त व डीएम को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। चित्रकूट के लालापुर में महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली पर जिला प्रशासन द्वारा एक बेहद वृहद और विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं जिलों के सभी प्रमुख श्रीराम मंदिर, हनुमान मंदिर और रामायण से जुड़े अन्य धार्मिक स्थलों का चयन कर भक्तिमय प्रस्तुतियां होंगी। महर्षि वाल्मीकि से संबंधित स्थलों और मंदिरों में दीप-प्रज्ज्वलन व दीपदान होगा। कलाकारों और भजन मंडलियों द्वारा आठ, 12 या 24 घंटे का वाल्मीकि रामायण पाठ किया जाएगा। कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रत्येक जिले में जिला, तहसील और विकास खंड स्तर पर विशेष समितियों का गठन की जाएंगी। संस्कृति विभाग ने एक विशेष डिजिटल पोर्टल भी तैयार किया है, जिस पर जिला प्रशासन को चयनित मंदिरों का पता, फोटो, जीपीएस लोकेशन आदि दर्ज करना होगा।

वाल्मीकि समाज ने की थी मांग

अखिल भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक छुट्टी की मांग की थी। इस समाज के पदाधिकारियों ने सरकार से सार्वजनिक छुट्टी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपे थे। समाज के अनुसार पहले इस दिन पहले सरकारी छुट्टी रहती थी, मगर बाद में सरकार ने इसे रद कर दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावस्ती दौरे में जनसभा को संबोधित करते हुए वाल्मीकि जंयती के अवसर पर अवकाश की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि भगवान महर्षि वाल्मीकि की पावन जयंती को लेकर हम घोषणा कर रहे हैं कि उस दिन प्रदेश में छुट्टी का दिवस रखेंगे। सरकार की ओर से जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेन्ट एक्ट 1881 के अधीन नहीं होगा। इसका अर्थ यह है कि यह भले ही सार्वजनिक अवकाश है, लेकिन यह आमतौर पर बैंकों और वित्तीय संस्थाओं के लिए अनिवार्य अवकाश की श्रेणी में नहीं आता है। इस दिन बैंक खुले रहेंगे।

यह भी पढ़ें- भाजपा 26 अक्टूबर को मनाएगी महर्षि वाल्मीकि का प्राकट्योत्सव, जन-जन तक पहुंचेंगे विचार

यह भी पढ़ें- Bank Holiday: लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें आपके शहर में कब-कब नहीं खुलेंगे बैंक