15वीं राष्ट्रीय वोवीनाम मार्शल आर्ट प्रतियोगिता, यूपी के खिलाड़ियों का दबदबा; 10 स्वर्ण सहित जीते 24 पदक
जम्मू में आयोजित 15वीं राष्ट्रीय वोवीनाम मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने ...और पढ़ें
-1788801100326_m.webp)
यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।
HighLights
जम्मू में 15वीं राष्ट्रीय वोवीनाम प्रतियोगिता का आयोजन।
उत्तर प्रदेश ने कुल 24 पदक अपने नाम किए।
इनमें 10 स्वर्ण, 7 रजत और 7 कांस्य पदक।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। जम्मू के भगवती नगर इंडोर स्टेडियम में आयोजित 15वीं राष्ट्रीय वोवीनाम मार्शल आर्ट प्रतियोगिता-2026 में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने तीसरे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण, सात रजत एवं सात कांस्य सहित कुल 24 पदक अपने नाम किए। प्रदेश महासचिव प्रवीण गर्ग ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने फाइटिंग एवं परफार्मेंस दोनों वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
उत्तर प्रदेश के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी
ज्योति- फीमेल सिंगल परफार्मेंस और अंडर 48 किग्रा सीनियर वर्ग
मोहम्मद हन्नान- फाइटिंग, पुरुष (सब-जूनियर) 35 किग्रा
निखिल रावत-फाइटिंग, जूनियर वर्ग, अंडर 44 किग्रा
लकी सिंह गौतम-फाइटिंग, पुरुष अंडर-17, अंडर 58 किग्रा
अनुष्का मौर्य-फाइटिंग, महिला , अंडर 65 किग्रा
रुमाना सुहैल-फाइटिंग, महिला सीनियर अंडर 70 किग्रा
प्रिंस मौर्य, लकी सिंह गौतम, दिवांशु कश्यप, निखिल- फोर मेल लेग अटैक टेक्निक्स (जूनियर)
सन्नी- मेल सिंगल परफार्मेंस सीनियर वर्ग
अभिषेक पाल-मेल सिंगल परफार्मेंस, अंडर-14
तुषार-मेल सिंगल परफार्मेंस, अंडर-17
रजत पदक विजेता खिलाड़ी
आनंदिता पांडेय- फीमेल सिंगल परफार्मेंस, जूनियर वर्ग
खुशी चौरसिया-फीमेल सिंगल परफार्मेंस सीनियर वर्ग
आर्यन यादव- फाइटिंग, जूनियर वर्ग ओवर 56 किग्रा
तुषार-फाइटिंग, जूनियर वर्ग, अंडर 58 किग्रा
आनंदिता पांडेय-फाइटिंग, जूनियर वर्ग अंडर 60 किग्रा
तानिया सुहैल-फाइटिंग, जूनियर वर्ग, अंडर 64 किग्रा
शौर्य गौतम-मेल सिंगल परफार्मेंस, जूनियर वर्ग
कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी
दिपांक्षी जायसवाल, मोहम्मद अली खान, अविरल दत्त, शौर्य गौतम, अर्पण, अभिषेक पाल व प्रिंस मौर्य।
