Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather Alert: पश्चिमी यूपी के 30 से अध‍िक ज‍िलों में बार‍िश के संकेत, कम होगी सूरज की तप‍िश, ग‍िरेगा पारा

    By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
    Updated: Fri, 28 Apr 2023 08:24 AM (IST)

    UP Weather Alertउत्‍तर प्रदेश में आज 30 से अध‍िक ज‍िलों में बार‍िश की संभावना है। वहीं एपपी से सटे प्रदेश के ज‍िलों में भी वर्षा हो सकती है। इससे सूरज ...और पढ़ें

    UP Weather Alert: यूपी के 30 ज‍िलों में बार‍िश की संभावना
    UP Weather Alert: यूपी के 30 ज‍िलों में बार‍िश की संभावना

    लखनऊ, जासं। UP Weather Alert यूपी के तीस से अध‍िक ज‍िलों में आज बार‍िश की संभावना है। कानपुर लखनऊ स‍ह‍ित आसपास के सभी ज‍िलों में सुबह से धूप न‍िकलने के साथ ही आसमान में बादल भी छाए हुए हैं।दिन के साथ बढ़ती धूप की तपिश को बादलों की आवाजाही कम करने की कोशिश कर रही है लेकिन फिर भी गर्मी का एहसास है। बता दें क‍ि गुरुवार को राजधानी समेत प्रदेश भर में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से मध्य प्रदेश से सटे यूपी के जिलों समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश और बदली के आसार हैं।

    आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एम दानिश के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा का असर अब प्रदेश के मध्य हिस्सों में भी आ रहा है। इसके चलते शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ मध्य प्रदेश से सटे सभी जिलों में आंधी पानी के लिए चेतावनी दर्ज की गई है। वहीं, तीन मई तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी के साथ छुटपुट बरसात दर्ज हो सकती है।

    पश्चिमी उत्तर प्रदेश इन ज‍िलों में बार‍िश के आसार

    बागपत, बरेली, बदायूं, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, अमरोहा, गाज‍ियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ, हापुड़, सहारनपुर, अलीगढ़, हाथरस, मुज़फ़्फ़रनगर, रामपुर, शाहजहांपुर, एटा, फ‍िरोजाबाद, मैनपुरी, शामली, बिजनौर, नजीबाबाद , फर्रूखाबाद, इटावा और औरैया आद‍ि ज‍िलों में आज बार‍िश की संभावना है।

    अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी दो से पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी।गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन के तापमान में एक से दो डिग्री तक की बढ़त दर्ज की गई। सर्वाधिक तापमान सुल्तानपुर और झांसी में 39.1 डिग्री और प्रयागराज में 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़त जारी रही।

    खबरें और भी

    सबसे कम तापमान अयोध्या में 18 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी । प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बौछार पड़ सकती है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।

    प्रयागराज में आज से मौसम लेगा करवट, तापमान में आएगी कमी

    मौसम के मिजाज में बदलाव का जो दौर एक सप्ताह पहले शुरू हुआ था, वह अभी जारी रहेगा। बादल और धूप की आंख मिचौली के बीच चढ़ रहे तापमान में लगाम लग सकती है। मौसम विभाग की मानें तो अगले चार दिनों में बूंदाबांदी से लेकर वर्षा और तेज हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में काफी गिरावट की उम्मीद है। मौसम में बार बार परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

    सोमवार को वर्षा के बाद लुढ़का तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है और गर्मी में भी इजाफा होने लगा है। साथ ही चटक धूप दिखाई दे रही है। गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहे, हालांकि दोपहर बाद सूरज की तपिश बढ़ गई थी। बीच-बीच में बादल राहत देने की कोशिश कर रहे थे पर पिछले दिनों की अपेक्षा लोगों को गर्मी का ज्यादा अहसास हुआ। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया हालांकि अभी यह सामान्य से तीन डिग्री नीचे बना हुआ है।

    मंगलवार को यह 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस हो गया जो सामान्य से एक डिग्री कम था। मौसम विभाग के अनुसार 28 अप्रैल को हल्के बादल छाए रहेंगे और शाम तक बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद 29 अप्रैल से एक मई तक वर्षा का मौसम बना रहेगा। अब लोगों को मई के पहले सप्ताह में ही तेज गर्मी का अहसास होना शुरू होगा।