Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather Today: बरेली में बदलते मौसम ने किया परेशान, ताजनगरी में चलेगी तेज हवा, जानिए यूपी के मौसम का हाल

    Updated: Tue, 30 Apr 2024 07:35 AM (IST)

    UP Weather Today Update अप्रैल का महीना आज खत्‍म होने वाला है लेकिन गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। दिन शुरू होते ही पारा चढ़ने लगता है। दोपहर ...और पढ़ें

    UP Weather Today Update यूपी में लू से परेशान हो रहे लोग।
    UP Weather Today Update यूपी में लू से परेशान हो रहे लोग।

      डिजिटल डेस्‍क, जागरण लखनऊ। UP Weather Today अप्रैल महीने का आज अंतिम दिन है, इस महीने इतनी गर्मी पड़ी है कि लोग मई जून की गर्मी सोचकर परेशान हो रहे हैं। इस मौसम में गर्मी ने अपने तेवर दिखाकर लोगों की हालत खराब कर दी है। इस बार अप्रैल का महीना जैसे-जैसे बढ़ता गया, यूपी का तापमान भी ऊपर चढ़ने लगा। नतीजा गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया। चढ़ते पारे के सहारे गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। आइए जानते हैं कि आज कैसा रहेगा मौसम....

    आगरा: दोपहर में चलेगी तेज हवा, गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

    आगरा में सूरज के तेवर दिन-प्रतिदिन तीखे होते जा रहे हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 42.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आगरा प्रदेश में चौथा सबसे गरम शहर रहा। इससे पूर्व शुक्रवार को सीजन का सबसे गरम दिन रहा था। अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को दोपहर में तेज हवा चलेगी। तापमान यथावत रहने से शहरवासियों को गर्मी से अभी राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने मंगलवार व बुधवार को दोपहर में तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जताया है।

    इसे भी पढ़ें-इंसानों पर तेंदुए के हमले का LIVE VIDEO आया सामने, मच गई चीख-पुकार; लाठी-डंडों से किसी तरह बची जान

    बरेली में बदलते मौसम ने किया परेशान

    बरेली जिले में आसमान से बरसती आग से आमजन की परेशानी बढ़ा रही है। सोमवार को जिला अस्पताल खुलते ही ओपीडी में मरीजों की कतार लग गई। बुखार, डायरिया और त्वचा से ग्रसित मरीज एक-दूसरे को धकियाते हुए चिकित्सकों के पास पहुंच रहे। मरीजों की अचानक संख्या बढ़ने के बाद विशेषज्ञ लोगों को धूप से बचने और अधिक से अधिक ठंडा पानी पीने की सलाह दे रहे हैं। बरेली में मंगलवार को मौसम साफ रहने के आसार हैं।

    खबरें और भी

    गोरखपुर में मंगलवार को दिन में तेज धूप निकलेगी। लू चलेगी। रात भी गर्म रहेगी। देवरिया और बस्ती में भी मौसम साफ रहने और उसके चलते भीषण गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान है।

    इसे भी पढ़ें-धनंजय सिंह की कल हो सकती है जमानत, इस हाई-सिक्योरिटी बैरक में किया गया था शिफ्ट

    राजस्थान से आने लगी मरुस्थल की हवा अब चढ़ेगा पारा

    कानपुर में उत्तर - पश्चिम से आने वाले नम हवा के झोंके को राजस्थान के मरुस्थल से आने वाली तपती हवा ने तराई की ओर जाने के लिए मजबूर कर दिया है। कानपुर व आस-पास के जिलों में अब मरुस्थल की हवा के साथ गर्मी के झोंके भी आ रहे हैं। इससे मौसम विज्ञानी अब तेज लू चलने की आशंका जता रहे हैं। लोगों को लू से बचाव की सलाह भी दी जा रही है।

    कृषि मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिम से आने वाली हवा अब राजस्थान के थार मरुस्थल से होकर कानपुर पहुंच रही है। इससे अब दिन में तेज गर्म हवा चलने लगी है। पश्चिमी विक्षोभ का असर अब प्रदेश के तराई इलाके तक ही सीमित रह गया है।

    शनिवार को शहर का तापमान घटकर 38.8 डिग्री पर पहुंच गया था लेकिन रविवार और सोमवार को तापमान ने फिर पलटी खाई है। दो दिन में शहर का अधिकतम तापमान फिर 41.8 डिग्री पर पहुंच गया है।

    रात का न्यूनतम तापमान 20.8 रहने से लोगों ने राहत महसूस की है लेकिन मंगलवार से तेज गर्मी बढ़ने की आशंका बनी हुई है। अब पूरे सप्ताह के दौरान तेज गर्मी के आसार हैं।

    वाराणसी में लू के थपेड़े से परेशानी

    वाराणसी में गर्मी बढ़ रही है। 26 किमी प्रति घंटे की गति से बह रहीं गर्म हवा लोगों को झुलसा रही है। मौसम विभाग की रात आठ बजे तक जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में प्रयागराज सबसे गर्म शहर रहा, जबकि बनारस दूसरे स्थान पर रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा।

    बीएचयू के जीओ फिजिक्स के पूर्व प्राेफेसर और मौसम विज्ञानी सुरेन्द्र नाथ पांडेय ने बताया कि अगले तीन दिनों तक इस तरह की गर्मी रहेगी। तापमान 42 डिग्री के आसपास रहेगा।