Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather: 14 तक जारी रहेगा सर्दी का स‍ितम, आज और कल लखनऊ समेत यूपी के कई ज‍िलों में बार‍िश का अलर्ट

    Updated: Sat, 11 Jan 2025 07:37 AM (IST)

    शनिवार को पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ सकती हैं। रविवार को भी गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने लखनऊ समेत ...और पढ़ें

    घने कोहरे के कारण लेट रहीं कई ट्रेनें।
    घने कोहरे के कारण लेट रहीं कई ट्रेनें।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। अगले कुछ दिनों तक सर्दी कम नहीं होने वाली है। विशेषकर सुबह-शाम और रात में कोहरा छाया रहेगा। शनिवार को पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ सकती हैं। रविवार को भी गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने लखनऊ समेत कई जिलों में वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है।

    शुक्रवार को मौसम शुष्क रहा। सुबह हल्की धूप होने से सर्दी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम होते ही सर्द हवा के साथ गलन बढ़ गई। अगले चार दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। रात में घना कोहरा पड़ेगा। 15 जनवरी से मौसम सामान्य हो सकता है। मौसम विभाग ने 16 जनवरी को भी कोई चेतावनी जारी नहीं की है। मतलब, चार दिनों बाद दिन में धूप की तीव्रता बढ़ेगी और इससे ठंड कम होगी।

    इन ज‍िलों में छाया रहेगा घना कोहरा

    शनिवार को सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर व आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा।

    यह भी पढ़ें: UP Weather: दो दिन बाद यूपी के कई ज‍िलों में बार‍िश का अलर्ट, यहां जानें आज कैसा रहेगा मौसम

    इसके अलावा बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

    खबरें और भी

    यहां वज्रपात होने की आशंका

    बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर महोबा झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की आशंका है।

    यूपी में बार‍िश का अलर्ट।

    कोहरे से कई ट्रेनें लेट, चार उड़ानें न‍िरस्‍त

    घने कोहरे ने एक बार फिर हवाई और रेल यातायात को प्रभावित कर दिया है। शुक्रवार को दृश्यता 50 मीटर से कम होने की वजह से चार उड़ानें निरस्त कर दी गईं जबकि छह विलंब से आईं। इसके अलावा गोरखधाम, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस समेत करीब 18 ट्रेनें दो से आठ घंटे तक के विलंब से चलीं।

    इंडिगो की दिल्ली-लखनऊ उड़ान 6ई-2172, गोआ-लखनऊ 6ई-6811, लखनऊ से दिल्ली 6ई-2077 और लखनऊ-गोवा 6ई-399 निरस्त कर दी गईं। हैदराबाद और लखनऊ के बीच चलने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-487, दिल्ली-लखनऊ 6ई-2376, हैदराबाद लखनऊ 6ई-6167 भी देर से आईं। इसके अलावा लखनऊ से हैदराबाद जाने वाली उड़ान 6ई-6166 भी विलंब से गई।

    देर से आईं ये ट्रेनें

    एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, एयरपोर्ट पर घने कोहरे में कैट-3बी उपकरण लगे हैं, लेकिन यह तभी काम आता है जब पायलट प्रशिक्षित हो। अगर पायलट प्रशिक्षित नहीं होते तो उन्हें विमान उतारने की अनुमति नहीं मिलती है। उधर, 15652 लोहित एक्सप्रेस आठ घंटे, 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस सात घंटे, 12232 चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस छह घंटे के विलंब से लखनऊ आईं।

    यह भी पढ़ें: UP Weather: यूपी में छाया घना कोहरा, कल से इन ज‍िलों में गरज-चमक के साथ होगी बार‍िश, पढ़ें IMD की ताजा रि‍पोर्ट