Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather News: आगरा में रात का तापमान बढ़ा, दिन में आई गिरावट; बलरामपुर में चलेगी तेज हवा

    Updated: Fri, 08 Nov 2024 08:10 AM (IST)

    उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों आज यानि शुक्रवार को मौसम बदलने वाला है। यहां आगरा बरेली गोरखपुर देवरिया और बस्ती के मौसम के साथ कई जिलों के पूर्वानुमान दिखा ...और पढ़ें

    यूपी का मौसम तेजी से बदल रहा है। जागरण
    यूपी का मौसम तेजी से बदल रहा है। जागरण

    HighLights

    1. सामान्य तापमान से कहीं अधिक रहा न्यूनतम तापमान
    2. कई जिलों में तेज धूप से परेशान हो रहे लोग

    जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में गुरुवार को रात के तापमान में वृद्धि और दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सामान्य तापमान से न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक और अधिकतम तापमान कम रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को धूप निकलेगी। तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

    शहर में गुरुवार को सुबह से धूप निकली। अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी सप्ताह में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29-30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। सर्दी का इंतजार अभी करना पड़ेगा।

    बरेली में शुक्रवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है।  गोरखपुर में शुक्रवार की सुबह धुंध रहेगी, दिन में आसमान साफ हो जाएगा। देवरिया और बस्ती में भी मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 

    इसे भी पढ़ें-सीएम योगी को धमकी देने वाला सैफ मांग रहा माफी, बोला- कभी नहीं करूंगा ऐसी गलती

    कानपुर का मौसम 

    सुबह हल्का कोहरा रह सकता है लेकिन वर्षा की संभावना नहीं है। औरैया जिले में आसमान साफ रहने की वजह से वर्षा की कोई संभावना नहीं है। तापमान में उतार चढ़ाव रहेगा। फतेहपुर जिले में आसमान में बादल छाए रहेंगे और धूप मद्धिम निकलेगी। उत्तरी हवा की गति 9.5 किमी प्रति घंटा रहेगी।

    लखनऊ व आसपास के जिलों का मौसम 

    राजधानी लखनऊ में मौसम साफ रहेगा। सुबह हल्‍की ओस गिरी होगी। आंबेडकरनगर जिले के आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. अमरनाथ मिश्र ने कहा कि शुक्रवार को मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। हवा सामान्य गति से पश्चिमी दिशा से चलने के आसार हैं। 

    बलरामपुर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान स्थिर रहने के आसार हैं। हवा अधिकतम 14 व न्यूनतम चार किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है। तेज धूप के साथ आर्द्रता कम होने की उम्मीद है।

    गोंडा का मौसम

    वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. उपेंद्रनाथ सिंह के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को हल्की धूप रहेगी। मौसम में बदलाव व कोहरे पड़ने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। दिन में उमस व सुबह-शाम मौसम ठंडा होने का अनुमान है।

    खबरें और भी

    इसे भी पढ़ें-Bijli Connection का खत्म होगा इंतजार, कानपुर में आए 30 हजार सिंगल फेस स्मार्ट मीटर

    मेरठ व आसपास के जिलों का मौसम 

    मौसम विभाग के अनुसार मेरठ जिले में बादलों के बीच धूप भी खिलेगी। इसके अलावा आर्द्रता 63 प्रतिशत रहेगी। बागपत जिले के तापमान में कमी आएगी। हवा की तीव्रता 10 से 15 किमी प्रति घंटा रहेगी। आर्द्रता 90 प्रतिशत रहने का अनुमान है। मुजफ्फरनगर में मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप निकलेगी, अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट की संभावना है।