Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather News: पश्चिमी विक्षाेभ से बदला यूपी का मौसम, विभाग का ये है पूर्वानुमान, आगरा में शीतलहर से स्कूलों का समय बदला

    Updated: Sat, 23 Dec 2023 10:21 AM (IST)

    UP Weather Forecast तराई के जिले में मौसम का मिजाज बार बार बदल रहा है। कभी कोहरा तो कभी बादल। किसी दिन सुबह से ही धूप में तेजी। शनिवार को सुबह आसमान प ...और पढ़ें

    Weather Update UP: पश्चिमी विक्षाेभ से बदला यूपी का मौसम
    Weather Update UP: पश्चिमी विक्षाेभ से बदला यूपी का मौसम

    HighLights

    1. बरसात होने की संभावना नहीं
    2. कोहरा कर रहा है परेशान

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। लखनऊ में दिन और रात के तापमान में अगले कुछ दिन तक बहुत अधिक बदलाव नहीं दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

    शुक्रवार को रात में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहेगा। इससे रात में थोड़ी ठंड बढ़ सकती है। हालांकि आगे न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। अगले पांच दिन तक न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। शुक्रवार को बादल छाया रहेगा। इसकी वजह से सुबह ठंड रहेगी। रात में कोहरा रहेगा।

    शनिवार दिन में मौसम साफ रहेगा। राजधानी में तापमान में भले बहुत अधिक बदलाव नहीं दिख रहा हो, लेकिन वायु प्रदूषण का स्तर अभी भी खतरनाक स्तर पर है। लखनऊ में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 296 रहा। आगे भी वायु प्रदूषण से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है। रविवार तक एक्यूआइ 280 के पास रहने का अनुमान है। 

    ये भी पढ़ेंः Weather Update Today: दिल्ली-यूपी में शीतलहर से और बढ़ेगी ठंड, यहां बारिश का अलर्ट; पढ़ें अपने राज्य का मौसम अपडेट

    सभी बोर्ड के स्कूल सुबह 9:00 बजे के बाद ही खुलेंगे

    आगरा: शीत लहर को देखते हुए कक्षा 12वीं कक्षा तक के सभी बोर्ड के स्कूल सुबह 9:00 बजे के बाद ही खुलेंगे। जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने यह निर्देश जारी किए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह और जिला बेसिक शिक्षाधिकारी जितेंद्र कुमार गोंड ने आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं।

    खबरें और भी

    सुबह खिली धूप फिर उमड़े बादल, हवा ने बढ़ाई ठंड

    पीलीभीत। दिसंबर का अंतिम सप्ताह शुरू हो गया है लेकिन कड़ाके की ठंड का दौर अभी तक शुरू नहीं हुआ। गत दिवस मौसम पूरी तरह साफ रहा। ऐसे में धूप में काफी तेजी रही। दिन का तापमान भी 22 डिग्री के पार चला गया। हालांकि शाम चार बजे से ही ठंड बढ़ने लगी। शाम गहराने के साथ ही लोगों को अच्छी खासी ठंड महसूस होने लगी।

    ये भी पढ़ेंः UP News: आजमगढ़ कपड़ा व्यवसायी से फिरौती वसूलने का मामला; पुलिस तलाशती रही और बर्खास्त सिपाही समेत तीन ने किया कोर्ट में सरेंडर

    शनिवार को सुबह आसमान साफ होने के कारण अच्छी धूप खिली। खुशनुमा मौसम के बीच तमाम बच्चे अपने स्कूलों में पहुंचे। सुबह की सैर करने निकलने लोगों को भी गुनगुनी धूप का अहसास हुआ। इसके बाद नौ बजे के आसपास अचानक आसमान पर बादल उमड़ने लगे। सूर्यदेव बादलों की ओट में छिप गए, जिससे धूप गायब हो गई। साथ ही हवा भी चलने लगी। इससे फिर ठंड बढ़ने लगी।

    राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डा. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसमान पर बादल उमड़े हैं लेकिन फिलहाल बरसात होने की संभावना नहीं है।