यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Weather: गोरखपुर-सिद्धार्थनगर में आज भारी बरसात का अलर्ट, यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल, देखें अपडेट
UP Weather Update News यूपी में पिछले 24 घंटे में कई जिलों में झमाझम बारिश से उमस से राहत मिली है। सावन के महीने में मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ है। ...और पढ़ें

HighLights
- झांसी ललितपुर में आज भी भारी बारिश का अलर्ट
- गोरखपुर, संतकबीर नगर में अच्छी बरसात के आसार
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। Weather Update: UP Weather News: सोमवार को मौसम विभाग की भविष्यवाणी कई जिलों में भारी बारिश की थी। मौसम का मिजाज पूरे दिन उत्तर प्रदेश में बदलता रहा। आगरा में शाम को हुई बारिश ने उमस से राहत दिलाई। तेज हवाओं ने कई जिलों में गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाई। मंगलवार को पूर्वी यूपी में भारी बारिश के आसार हैं।
आज इन जिलों में अच्छी बरसात के आसार
मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह के अनुसार छह अगस्त तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, संत कबीरनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और आसपास के इलाकों में भारी बरसात होने की संभावना है। वहीं सात जुलाई तक श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।
मौसम के अलग रंग देखने को मिले
आगरा। आगरा शहर में सोमवार को मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले। सुबह बादल छाए रहने और ठंडी हवा चलने से मौसम सुहाना रहा। दोपहर में धूप निकलने से उमस बढ़ गई। शाम को शहर में वर्षा होने से शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने मंगलवार को बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। साेमवार सुबह धूप निकली, लेकिन कुछ ही देर में बादल घिर आए। दोपहर 1:30 बजे तक यही स्थिति रही। ठंडी हवा चलते रही, जिससे मौसम का लुत्फ उठाते हुए शहरवासियों को देखा गया।
दोपहर में धूप से बढ़ी उमस
दोपहर में धूप निकलने पर उमस बढ़ गई। घर या बाहर कहीं चैन नहीं मिला, पसीना बहता रहा। इससे शहरवासी बेचैन हो उठे। शाम 4:30 बजे के करीब बूंदाबांदी हुई। गुरुद्वारा गुरु का ताल, सिकंदरा, आवास विकास कालोनी, कमला नगर, इंडस्ट्रियल एरिया आदि क्षेत्रों में वर्षा हुई। इससे उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रविवार सुबह 8:30 बजे से सोमवार सुबह 8:30 बजे तक नौ एमएम वर्षा रिकार्ड की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है।
खबरें और भी
बरेली में आज सामान्य रहने के आसार
बरेली में मंगलवार को मौसम साफ होने का अनुमान है। आज का तापमान 34.4 अधिकतम और न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।