विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather: गोरखपुर-अमेठी सहित कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Published: Thu, 15 Aug 2024 07:07 AM (IST)

UP Weather Update News यूपी में पिछले 24 घंटे में कई जिलों में झमाझम बारिश से उमस से राहत मिली ...और पढ़ें

यूपी के कई जिलों में बारिश का इंतजार। जागरण
यूपी के कई जिलों में बारिश का इंतजार। जागरण

 डिजिटल डेस्क, लखनऊ। Weather Update: UP Weather News: सोमवार को मौसम विभाग की भविष्यवाणी कई जिलों में भारी बारिश की थी। मौसम का मिजाज पूरे दिन उत्तर प्रदेश में बदलता रहा। बुधवार को कई जिलों में हुई बारिश ने उमस से राहत दिलाई। तेज हवाओं ने कई जिलों में गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाई। गुरुवार को पूर्वी यूपी में भारी बारिश के आसार हैं।

कल तेज वर्षा के आसार, दिन का तापमान बढ़ा

आगरा में कई दिन से वर्षा के बाद मंगलवार दोपहर में धूप निकली।इससे दिन का तापमान बढ़ गया।मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को बादल छाए रह सकते हैं। शुक्रवार को तेज वर्षा हो सकती है। सुबह बादल छाने के बाद धूप निकल आई। कई दिनों के बाद दोपहर में कई घंटे तेज धूप निकली। कुछ देर के लिए बादल भी छाए रहे।

न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिन का तापमान मंगलवार से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को तेज हवा चलती रही। वहीं, पिछले 24 घंटे में 6 एमएम वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 18 अगस्त तक बादल छाने के साथ वर्षा हो सकती है।

इसे भी पढ़ें-बांग्लादेश सीमा के निकट गणित की गुत्थी में उलझे मिले गोरखपुर के अमित, तीन साल से थे लापता

रामपुर में वर्षा ने गर्मी से दिलाई राहत

रामपुर में बुधवार की दोपहर अचानक आसमान में काले बादल छा गए और वर्षा हुई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई। वहीं शहर में सड़कों पर जगह-जगह जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बुधवार की दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। काले बादल छा गए। कुछ ही देर बाद झमाझम वर्षा शुरू हो गई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।

गोरखपुर में गुरुवार को बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। देवरिया और बस्ती में भी बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर वर्षा होने का पूर्वानुमान है।

बरेली में गुरुवार को मौसम साफ होने का अनुमान है। बदायूं और आसपास के जिलों में गुरुवार को वर्षा के आसार हैं। कानपुर में अगले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहने से 19 अगस्त तक तेज हवा व गरज चमक के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।

अंबेडकर नगर जिले में आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्व विद्यालय के मौसम विज्ञानी डा.अमरनाथ मिश्र ने कहा कि गुरुवार को बादल छाए रहने के आसार हैं। आगामी 24 घंटे में बारिश होने की संभावना है। पूर्वी हवा सामान्य गति से चलने के आसार हैं। अमेठी कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डा. आरके आनंद के अनुसार गुरुवार को मध्यम से घने बादल छाए रहेंगे तथा हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इसे भी पढ़ें-पंचायती राज विभाग का दावा, 'ऐसा गांव बनाएंगे, बाहर वाले देखते रह जाएंगे'

मेरठ जिले में मौसम विभाग के अनुसार मौसम बादलों के बीच बारिश के आसार, धूप खिलेगी। इसके अलावा आर्द्रता 84 प्रतिशत रहेगी। बागपत में बूंदाबांदी की संभावना है। तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। हवा की तीव्रता 20 से 25 किमी प्रति घंटा रहेगी। आर्द्रता 68 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

वाराणसी प्रयागराज में भी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा आसपास के जिलों में गुरुवार को वर्षा के आसार हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।