विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather: यूपी में कानपुर-गोरखपुर सहित आसपास के जिलों में हो सकती है हल्‍की बारिश, उमस कर रही लोगों को परेशान

Published: Thu, 22 Aug 2024 07:41 AM (IST)

UP Weather यूपी में कई जिलों में झमाझम बारिश से उमस से राहत मिली है। सावन महीने के आखिरी हफ्ते ...और पढ़ें

अकबरपुर के पटेल नगर में बुधवार की दोपहर बारिश के दौरान आवागमन करते राहगीर-जागरण
अकबरपुर के पटेल नगर में बुधवार की दोपहर बारिश के दौरान आवागमन करते राहगीर-जागरण

HighLights

  1. बादल हवा की वजह से गर्मी से राहत पर शाम को बढ़ी उमस ने छुड़ाए पसीने
  2. मानसून सक्रिय रहने से हल्की से मध्यम स्तर की खंड वर्षा के बने रहेंगे आसार
  3. यूपी के कई जिलों में बारिश का हो रहा इंतजार

  डिजिटल डेस्क, लखनऊ। Weather Update: UP Weather News: मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार कई जिलों में भारी बारिश हुई है। मौसम का मिजाज पूरे दिन उत्तर प्रदेश में बदला हुआ है। बुधवार को कई जिलों में हुई बारिश ने उमस से राहत दिलाई। तेज हवाओं ने कई जिलों में गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाई। गुरुवार को यूपी में भारी बारिश के आसार हैं।

आगरा में मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को बादल छाए रहेंगे। हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा। वहीं बरेली में गुरुवार को मौसम साफ होने का अनुमान है।

गोरखपुर में गुरुवार को छिटपुट बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। देवरिया और बस्ती में भी बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर वर्षा होने का पूर्वानुमान है।

इसे भी पढ़ें- कोचिंग के बालकनी से गिरी प्रतियोगी छात्रा, मौत

कानपुर में घने बादलों ने बढ़ाई उमस

मानसून सक्रिय रहने के बाद भी अपेक्षानुरूप वर्षा न होने से उमस भरी गर्मी बनी हुई है। बुधवार को भी दिन भर बादलों का डेरा रहा लेकिन फुहारों और बौछारों, कहीं-कहीं मध्यम वर्षा हुई।

मौसम विज्ञानी डा एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि खंड वर्षा का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। दिन में गर्मी से राहत मिलने की संभावना फिलहाल नहीं है। गुरुवार को हल्की वर्षा हो सकती है। मध्य प्रदेश से आ रहे बादलों की वजह से प्रदेश के निचले हिस्सों में अच्छी वर्षा के संकेत मिल रहे हैं।

अंबेडकरनगर में बारिश से तापमान में गिरावट

अंबेडकरनगर में मानसून ने बुधवार को एक बार फिर लय पकड़ी है। दोपहर बाद हुई तेज बारिश से तापमान में गिरावट होने के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिली। सिंचाई के अभाव में सूख रही धान की फसलों के लिए बारिश ने संजीवनी का काम किया। आषाढ़ के बाद सावन में मानसून ने निराश किया था।

आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या मौसम विज्ञानी डा. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। आगामी 24 घंटे बादल छाए रहेंगे, कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना रहेगी।

इसे भी पढ़ें- यूपी में सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए सुरक्षा होगी सख्त, ड्रोन से होगी निगरानी

कृषि विज्ञान केंद्र पांती के विज्ञानी डा. शशांक शेखर सिंह ने बताया कि धान व गन्ना फसल में यूरिया छिड़काव करें। कटेहरी सीएचसी अधीक्षक डा. अंकुश वर्मा ने बताया कि इस समय मौसमी बुखार तेजी से फैल रहा है, ऐसे में सावधानी बरतना जरूरी है। घर के आसपास सफाई रखें।

वाराणसी जिले में सामान्य रूप से बादल छाए रह सकते हैं, गरज-चमक के साथ तेज वर्षा हो सकती है। तापमान लगभग स्थिर रह सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।