Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather: आगरा-लखनऊ और गोरखपुर सहित कई जिलों में बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

    Updated: Sat, 24 Aug 2024 07:42 AM (IST)

    यूपी में कई जिलों में झमाझम बारिश से उमस से राहत मिली है। सावन महीने के आखिरी हफ्ते के बाद से मानसून एक बार फिर से सक्रिय होने हो गया था। इससे आज भी क ...और पढ़ें

    शनिवार को यूपी में भारी बारिश के आसार हैं। जागरण
    शनिवार को यूपी में भारी बारिश के आसार हैं। जागरण

    HighLights

    1. मानसून सक्रिय रहने से हल्की से मध्यम स्तर की खंड वर्षा के बने रहेंगे आसार
    2. यूपी के कई जिलों में बारिश का हो रहा इंतजार

     डिजिटल डेस्क, लखनऊ। Weather Update: UP Weather News: मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार कई जिलों में भारी बारिश हुई है। मौसम का मिजाज पूरे दिन उत्तर प्रदेश में बदला हुआ है। शुक्रवार को कई जिलों में हुई बारिश ने उमस से राहत दिलाई। तेज हवाओं ने कई जिलों में गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यूपी के लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर, सुल्‍तानपुर, बाराबंकी और गोंडा सहित अन्‍य जिलों में भारी बारिश के आसार हैं।

    आगरा में आज बारिश के आसार

    ताजनगरी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, शुक्रवार को सुबह तेज धूप निकली। दोपहर में मौसम बदल गया, बादल छाने के साथ ही करीब एक घंटे तक झमाझम वर्षा हुई। शाम को तेज हवा चलने लगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को तेज वर्षा हो सकती है। सुबह सात बजे के बाद तेज धूप निकल आई, सुबह 11 बजे के बाद धूप तेज होती गई। गर्मी और उमस में लोग पसीने में नहाते रहे।

    न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर एक बजे के बाद मौसम बदल गया, बादल छाने के साथ ही तेज वर्षा होने लगी। एमजी रोड, घटिया आजम खां, फव्वारा, कमला नगर, दयालबाग सहित अधिकांश क्षेत्रों में तेज वर्षा हुई। शाम को तेज हवा चलने लगी। 24 घंटे में 2.2 एमएम वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार और रविवार को तेज वर्षा हो सकती है।

    इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में जगदीशपुर से जैतपुर तक बनेगा एक्सप्रेस-वे, सिलीगुड़ी से दिल्ली तक का सफर होगा आसान

    गोरखपुर में शनिवार को छिटपुट बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। देवरिया और बस्ती में भी बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर वर्षा होने का पूर्वानुमान है।

    बरेली में शनिवार को मौसम साफ होने का अनुमान है। कानपुर में गरज- चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं।

    अंबेडकरनगर जिले में आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्व विद्यालय के मौसम विज्ञानी डा.अमरनाथ मिश्र ने कहा कि शनिवार को बादल छाए रहने के आसार हैं। आगामी 24 घंटे में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। पूर्वी हवा सामान्य गति से चलने के आसार हैं।

    खबरें और भी

    गोंडा में वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. उपेंद्रनाथ सिंह के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार को आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी। बारिश होने के आसार हैं, इससे तापमान में गिरावट आएगी। धूप होने पर उमस बढ़ सकती है।

    इसे भी पढ़ें-पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, AI की मदद से रखी जा रही नजर-PHOTOS

    सुल्‍तानपुर जिले में आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज के विज्ञानियों के अनुसार शनिवार को बादल छाए रहने व बरसात की संभावना है।

    मेरठ में मौसम विभाग के अनुसार जिले में मौसम बादलों के बीच बारिश के आसार, धूप खिलेगी। इसके अलावा आर्द्रता 84 प्रतिशत रहेगी। वहीं बागपत में बूंदाबांदी की संभावना है। तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। हवा की तीव्रता 15 से 20 किमी प्रति घंटा रहेगी। आर्द्रता 75 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

    वाराणसी में सामान्य रूप से बादल छाए रह सकते हैं, गरज-चमक के साथ तेज वर्षा हो सकती है। तापमान लगभग स्थिर रह सकता है