Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather: यूपी में आगरा-लखनऊ के आसपास के जिलों में हो सकती है भारी बारिश, IMD ने दी चेतावनी

    Updated: Fri, 16 Aug 2024 07:20 AM (IST)

    UP Weather Update News यूपी में पिछले 24 घंटे में कई जिलों में झमाझम बारिश से उमस से राहत मिली है। सावन महीने आखिरी हफ्ते में मानसून एक बार फिर सक्रिय ...और पढ़ें

    उमस के बीच लोगों को बारिश का इंतजार। जागरण (फाइल फोटो)
    उमस के बीच लोगों को बारिश का इंतजार। जागरण (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. बादल हवा की वजह से गर्मी से राहत पर शाम को बढ़ी उमस ने छुड़ाए पसीने
    2. यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का हो रहा इंतजार

     डिजिटल डेस्क, लखनऊ। Weather Update: UP Weather News: मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार कई जिलों में भारी बारिश हुई है। मौसम का मिजाज पूरे दिन उत्तर प्रदेश में बदला हुआ है। गुरुवार को कई जिलों में हुई बारिश ने उमस से राहत दिलाई। तेज हवाओं ने कई जिलों में गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाई। शुक्रवार को यूपी में भारी बारिश के आसार हैं।

    आगरा में आज तेज वर्षा के आसार

    आगरा में कई दिन से वर्षा के बाद मंगलवार को धूप निकली थी। इससे दिन का तापमान बढ़ गया था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को तेज वर्षा हो सकती है।

    गोरखपुर में शुक्रवार को धूप छांव का खेल चलेगा। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। देवरिया और बस्ती में भी बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर वर्षा होने का पूर्वानुमान है।

    बरेली में शुक्रवार को मौसम साफ होने का अनुमान है। बदायूं और आसपास के जिलों में वर्षा के आसार हैं। कानपुर में अगले चार दिनों में हल्के बादल छाए रहने से 19 अगस्त तक तेज हवा व गरज चमक के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।

    इसे भी पढ़ें-प्रयागराज से 148 अतिरिक्त ट्रिप लगाएंगी बसें, बहनें करेंगी फ्री यात्रा

    अंबेडकर नगर जिले में आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्व विद्यालय के मौसम विज्ञानी डा.अमरनाथ मिश्र ने कहा कि शुक्रवार को बादल छाए रहने के आसार हैं। आगामी 24 घंटे में बारिश होने की संभावना है।

    अमेठी कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डा. आरके आनंद के अनुसार शुक्रवार को घने बादल छाए रहेंगे तथा हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मेरठ-बागपत सहित आसपास के जिलों में मौसम विभाग के अनुसार मौसम बादलों के बीच बारिश के आसार, धूप खिलेगी। वाराणसी में भी बारिश के आसार हैं लेकिन प्रयागराज में हल्‍के बादल के साथ धूप की संभावना है।

    इसे भी पढ़ें- बीएचयू अस्पताल में हड़ताल के शोर में दबी मरीजों की चीत्कार, बिना इलाज लौट रहे वापस

    खबरें और भी