Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: यूपी में लू की मार, तेज हवाओं का अलर्ट, सीजन का सबसे गरम दिन रहा शुक्रवार, मथुरा में आंधी से 70 गांव अंधेरे में डूबे

    Updated: Sat, 27 Apr 2024 07:09 AM (IST)

    UP Weather News In Hindi आगरा में सीजन का सबसे गरम दिन शुक्रवार रहा। यहां अधिकतम तापमान बढ़कर 43.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे पूर्व 19 और 20 अप्र ...और पढ़ें

    UP Weather News: आगरा में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
    UP Weather News: आगरा में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

    HighLights

    1. आगरा में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
    2. आगरा में दिन में धूप और शाम को धूल ने किया जमकर परेशान

    डिजिटल डेस्‍क, जागरण लखनऊ/ आगरा/ मथुरा/ कानपुर/ प्रयागराज/ मेरठ।  आगरा प्रदेश के गरम शहरों में तीसरे स्थान पर रहा। दोपहर में धूप और शाम को धूल ने शहरवासियों को जमकर परेशान किया। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। शुक्रवार को सुबह से ही सूरज ने आंखें तरेरी।

    सुबह नौ बजे से ही धूप चुभने लगी थी। दिन चढ़ने के साथ ही सूरज के तेवर भी तल्ख होते चले गए। दोपहर 12 से दो बजे के बीच तो घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। धूप में त्वचा झुलस गई। लोगों ने जरूरी काम होने या फिर स्वयं को पूरी तरह कपड़ों से ढकने के बाद ही घर से बाहर निकलना पसंद किया। दोपहर बाद बादल घिर आए। शाम को तेज हवा चलने से धूल उड़तीे रही। धूल की वजह से राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। तेज हवा से होर्डिंग फट गए।

    अधिकतम तापमान गुरुवार की अपेक्षा 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। यह सामान्य तापमान से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था। न्यूनतम तापमान में गुरुवार की अपेक्षा मामूली वृद्धि दर्ज की गई। शाम को बूंदाबांदी होने पर लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान में वृद्धि और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। 

    मेरठ में  चढ़ता रहा पारा

    मेरठ। लोकसभा चुनाव के मतदान के दौरान जनपद में इस बार मौसम के तेवर तल्ख रहे।पिछले दो लोकसभा चुनावों को देखें तो पारा इस बार सर्वाधिक रहा। अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यह इस सीजन का भी सबसे अधिक तापमान है। 19 अप्रैल को प्रथम चरण के दौरान भी पारा 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे ही 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान लगातार चढ़ता रहा।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः आगरा नगर निगम पर NGT ने लगाया 58.39 करोड़ रुपये का जुर्माना, पढ़ें क्या है पूरा मामला

    देर शाम तेज हवाएं और बौछारें, लाइट गुल दिन में तेज गर्मी के बाद शाम होने के बाद मौसम बदल गया। तेज हवा के साथ बौछारें पड़ी। शहर के कई स्थानों की बिजली भी इसी के साथ उड़ गई। माधवपुरम, बिजली बंबा बाईपास, शिवपुरम, शताब्दीनगर में बिजली गुल गई। यहां पर एचटी लाइन में फाल्ट हो गया। जागृति विहार, शास्त्रीनगर, फूलबाग, पल्लवपुरम और गंगानगर में भी सवा सात बजे से देर रात तक लाइट गुल रही।

    में शहरों की स्थिति क्रम, शहर, अधिकतम तापमान 1, प्रयागराज, 44.2 2, कानपुर 43.6 3, आगरा, 43.4

    आंधी ने दी गर्मी से राहत

    मथुरा।  रहीमपुर, फरह उपकेंद्र की बिजली शुक्रवार शाम आंधी आने से गुल हो गई। इससे 70 गांव अंधेरे में डूब गए। आंधी से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन पेयजल समस्या से जूझना पड़ गया। शुक्रवार शाम को मौसम ने करवट बदल ली। दिन में तेज धूप के बाद शाम साढ़े पांच बजे बादलवाही के साथ आंधी शुरू हो गई। इससे औरंगाबाद, फरह आ रही विद्युत लाइन के तीन पोल टूटने से रहीमपुर, फरह, उपकेंद्र के गांव दीनदयाल धाम, परखम, दौलतपुर, रैपुराजाट, बलरई, भधाया, शहजादपुर, पौरी, जमालपुर पुर, रोशू, सलेमपुर सहित गांवों की बिजली बंद हो गई। आपूर्ति बाधित होने के बाद ग्रामीण क्षेत्र के लोग व्याकुल हो गए।

    लोग इधर-उधर चक्कर लगाते रहे। मच्छरों ने भी अपना रौद्र रूप धारण कर लिया। लोग देर रात बिजली आने का इंतजार करते रहे। बिजली घर पर कर्मचारियों ने आपूर्ति बाधित होने की सूचना मिलने पर संबंधित क्षेत्र के जेई और लाइनमैन मरम्मत में जुटे रहे। अभियंता नवनीत सिंह ने बताया, आंधी आने से कई पोल टूट गए हैं। बिजली कर्मी इनको दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। जल्द ही आपूर्ति बहाल की जाएगी।

    सुबह गर्मी ने किया बेहाल, रात में तेज हवा और बौछारें

    प्रयागराज। सूरज के रौद्ररूप से पूरा पूर्वांचल दहक रहा है। प्रयागराज का पारा तो 45 डिग्री सेल्सियस के आकड़े को छूने के लिए बढ़ रहा है। सूरज की तपिश से शुक्रवार को प्रयागराज ऐसा धधका कि सड़कें तवा बन गईं और जिंदगी ठहर गई। प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में प्रयागराज लगातार तीसरे दिन सिरमौर बना रहा।

    देश की बात करें तो सबसे ज्यादा दहकने वाले राजस्थान के शहरों से भी दो डिग्री ज्यादा तापमान प्रयागराज में दर्ज किया गया। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था और गुरुवार की तुलना में करीब एक डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान दो दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार को 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह 10 बजे से ही धूप ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दोपहर आते-आते सड़क पर निकला दूभर हो गया। लोग गमझा बांधे सड़कों पर निकले।

    आम का पना और बेल का शर्बत पीकर गर्म हवाओं से मुकाबला किया। तीन बजे तक गर्मी अपने पूरे चरम पर आ गई। गर्म हवाओं की गति बढ़ी तो पारा भी उछलकर 44 डिग्री से ज्यादा पहुंच गया। मौसम विज्ञानियों की मानें तो शनिवार को भी गर्मी का तेवर कम नहीं होगा।

    ये भी पढ़ेंः 2895 पेड़ कटने से कितना होगा नुकसान? सुप्रीम कोर्ट के सवाल ने बढ़ाई रेलवे अधिकारियों की परेशानी; पढ़ें पूरा मामला

    अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। पिछले पांच दिनों से लू का कहर झेल रहे प्रयागराज के लोगों का पीछा गर्म हवाएं 30 अप्रैल तक नहीं छोड़ेंगी। 29 अप्रैल को अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार जाने का अनुमान है। खाली पेट घर से नहीं निकलें, लग जाएगी लू भीषण गर्मी के बीच खाली पेट घर से निकलना जानलेवा साबित हो सकता है।

    काल्विन अस्पताल के फिजिशियन डा. जुबैर अहमद ने कहा कि दोपहर 12 से तीन बजे तक धूप में बाहर निकलने से बचे। यदि आवश्यक हो तो गमझा, टोपी और छतरी का प्रयोग करें। नारियल पाली, पानी, छांछ, लस्सी, नींबू पानी, आम का पना का खूब सेवन करें। पानी हमेशा साथ रखें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। सूती और ढीले कपड़े पहने।धूप तथा गर्म हवाओं के संपर्क के तुरंत बाद स्नान करने से बचें।भोजन में गरिष्ठ, ज्यादा प्रोटीन युक्त आहार, अल्कोहल, चाय, काफी का उपयोग कम से कम करें।