यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Weather Update: बारिश के बाद अब सताने लगी है उमस वाली गर्मी, आगरा में बरसात से राहत, जानिए कैसा रहेगा आज यूपी का मौसम
UP Weather Update यूपी में मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में भयंकर गर्मी पड़ने के आसार हैं। लोगों को दिन में गर्मी ने बेचैन क ...और पढ़ें

HighLights
- मंगलवार सुबह निकली धूप, उसके बाद छाए बादल
- मौसम विभाग का बुधवार को कई जिलों में बूंदाबांदी का पूर्वानुमान
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। (UP Weather Update) उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। बीते कई दिनों से तापमान में कमी देखी जा रही थी लेकिन अब फिर से तापमान ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बारिश के बाद से अचानक उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आइए जानते हैं कि आज बुधवार को यूपी का मौसम कैसा रहेगा।
आगरा: जमकर बरसे बादल, उमस ने छुड़ाया पसीना
आगरा शहर में मंगलवार दोपहर बादल जमकर बरसे। शहर के कई क्षेत्रों में वर्षा हुई, लेकिन कई क्षेत्रों में एक बूंद पानी नहीं पड़ा। उमस अधिक होने से शहरवासी परेशान रहे। वहीं बुधवार सुबह से बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने भी यहां बादल छाए रहने, हल्की वर्षा या बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान जताया है। माैसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को भारी वर्षा हो सकती है या आंधी आ सकती है।
बरेली में आज मौसम रहेगा साफ
बरेली में लगातार वर्षा के बाद मंगलवार को लोगों ने कुछ राहत ली। धूप निकलने की वजह से एक दिन में ही 5.2 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिसकी वजह से उमस और भयानक गर्मी महसूस हुई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार बुधवार को वर्षा के आसार नहीं हैं। गुरुवार को हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
इसे भी पढ़ें-लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दूध के टैंकर से भिड़ी बस, 18 लोगों की मौत; 20 घायल
गोरखपुर में बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं। देवरिया और बस्ती भी बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम वर्षा होने का पूर्वानुमान है।
वहीं लखनऊ और आसपास के जिलों में आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. अमरनाथ मिश्र ने कहा कि बुधवार को बादल छाए रहने के आसार हैं। आगामी 24 घंटे में मध्यम बारिश होने की संभावना है। पूर्वी हवा सामान्य गति से चलने के आसार हैं।
खबरें और भी
इसे भी पढ़ें- भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की आशंका होगी खत्म, अब परीक्षा से पांच घंटे पहले तय होगा प्रश्नपत्र, जानिए कैसे
मेरठ में मौसम विभाग के अनुसार मौसम बादलों के बीच बारिश के आसार, धूप खिलेगी। इसके अलावा आर्द्रता 75 प्रतिशत रहेगी।
वाराणसी में 11 से झूमकर होगी बारिश
वाराणसी मौसम में बदलाव हर दिन हो रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी किया है। उनका कहना है कि 11 जुलाई से तीन दिनों तक अच्छी बारिश हो सकती है। मंगलवार को बादलों की आवाजाही के बीच औसत तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। पूरे दिन धूप रही लेकिन शाम चार बजे बादल घिर आए। शहर के बाहरी हिस्से में कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश हुई लेकिन मुख्य इलाके में सूखा ही रहा।
हालांकि गर्मी में कुछ कमी दिखाई पड़ी। अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा था। बुधवार को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है लेकिन गुरुवार को ठीक बारिश की संभावना है।